Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : लिंग जांच की रोकथाम के लिए डीसी ने दिया निर्देश समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. डीसी ने पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी सिविल सर्जन से ली. बैठक में क्लीनिकल स्टेबलिसमेंट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ. जिसपर समिति के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. समिति के सदस्य में शामिल सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भ्रूण हत्या, लिंग जांच की रोकथाम को लेकर जागरूकता करने को कहा गया. उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल व झोलाछाप डॉक्टरों की जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक व अन्य सदस्य मौजूद रहे‌. इसे भी पढ़ें :नगड़ी">https://lagatar.in/amrit-kalash-yatra-taken-out-under-meri-mati-mera-desh-in-nagdi/">नगड़ी

में मेरी माटी-मेरा देश के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा
दूसरी खबर

सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_285_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : मरकच्चो प्रखंड के नवलशाही बाजार स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में मंगलवार को सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति नवलशाही बच्छेडीह की आवश्यक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संजय साव ने की जबकि संचालन भूतपूर्व मुखिया अर्जुन साव ने किया. बैठक के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साव ने गत वर्ष का आय एवं व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाए का फैसला लिया गया. साथ ही दुर्गा पूजा समिति द्वारा आगामी रविवार सुबह 9 बजे उक्त स्थल पर ही एक अहम बैठक आहूत की गयी है. इसमें नवलशाही, बिंडोमोह ,कुशमई, भिमेडीह, ताराटांड, बच्छेडीह, जमडीहा, दूधपनिया आदि गांवों के ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य है. मौके पर किशोर यादव, शंकर साहू, तारणी सिन्हा, मनोज यादव, ब्यास पासवान, बीरेंद्र यादव, उपेंद्र पासवान, जीबू साव, धर्मेंद्र साहू, संदीप साव, उपेंद्र यादव, उमेश शर्मा, गिरधारी शर्मा, राजकुमार साव, चंदन साव, यमुना दास, पंकज राणा, हरदेव साव, महेश साव,महाबीर राणा, प्रदीप साव, मुकेश साव, अरविन्द सिन्हा, संजय मोदी, अर्जुन मोदी, निरंजन पाण्डेय, राजू यादव, नकुल यादव, भोला ठाकुर, विनय दास, उमेश साव, सचिन राणा दुली साव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ">https://lagatar.in/modi-should-restore-the-facilities-of-senior-citizens-jp-pandey/">वरिष्ठ

नागरिकों की सुविधाएं बहाल करें मोदी : जेपी पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही