Search

कोडरमा : जनता दरबार में आमलोगों की समस्या से अवगत हुईं डीसी मेंघा भारद्वाज समेत 2 खबरें

Koderma : उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा और इसके निपटारे की गुहार लगाई. उपायुक्त ने सभी लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जनता दरबार में जन वितरण प्रणाली के डीलर द्वारा राशन वितरण नहीं करने, मानदेय का भुगतान, अनुकंपा पर आधारित नियुक्ति, रैयती जमीन को वन सीमा से बाहर रखने, रैयती जमीन पर अतिक्रमण कर जबरन पक्का मकान निर्माण को रोकने, रसीद निर्गत करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आवास योजना का लाभ दिलाने समेत कई मामलों के आवेदन आये. इसे भी पढ़ें-मिजोरम">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-mizoram-bjp-rss-want-to-run-north-eastern-state-from-delhi-we-will-give-power-to-people-of-the-state/">मिजोरम

में बोले राहुल गांधी, भाजपा-आरएसएस पूर्वोत्तर के राज्य दिल्ली से चलाना चाहते हैं, हम यहां के लोगों को सत्ता देंगे
दूसरी खबर

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_82_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : डोमचांच नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनका 29 महीनों का ईपीएफ और एसआई रख लिया गया है. सफाई कर्मचारियों ने राइडर कंपनी, रांची पर चोरी का आरोप लगाते हुये हड़ताल पर बैठ गये. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि राइडर कंपनी वर्ष 2020-22 में नगर पंचायत डोमचांच के ठेकेदारी के अंदर काम करवा रही थी. काम डोमचांच के अंदर समाप्त होने के उपरांत भी अभी तक बची हुई राशि का भुगतान नहीं की गयी है जबकि कर्मचारी के वेतन से काटा जा रहा था. लेकिन अभी तक इसका पैसा जमा नहीं किया गया. इस विषय में डोमचांच नगर प्रबंधक से कंपनी को सूचित कर, राशि दिलाने की मांग की गई. साथ ही उनलोगो ने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा में अगर हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया तो हड़ताल जारी रहेगा. हमारे बाल बच्चे इस त्योहार में भूखे रह जाएंगे. धरना में सुदामा दास,मालती देवी, रितू देवी, लीला देवी, अमल देवी, ललिता देवी, मालती देवी, देवंती देवी, मीना देवी, ममता देवी,रेखा देवी, रेणु देवी, मालती देवी, दुर्गा दास, विक्रम कुमार ,ब्रह्मदेव सिंह, दीपक कुमार, राजू कुमार, सनोज भुईया, भागीदास, कैलाश, मुन्ना साव, पवन दास,रं जीत डोम आदि बैठे हुए हैं. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rape-of-minor-student-accused-arrested/">बेरमो

: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//