Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में फूंका गया रावण का पुतला समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: ग्रिज़ली विद्यालय, तिलैया डैम में दशहरा पर्व को देखते हुए रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने रावण के 15 फ़ीट ऊँचे पुतले का दहन किया. यह आयोजन छात्रों को भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बतलाने के लिए किया गया था. छात्रों ने विद्यालय के फुटबॉल मैदान में आर्ट एंड क्राफ्ट के शिक्षक दीपक पांडेय और उनके क्लब के छात्रों के द्वारा बनाये गए 15 फ़ीट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया. कार्यक्रम का छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया. इस अवसर पर कक्षा चतुर्थ की छात्रा पीहू कुमारी ने हिंदी और कक्षा पंचम की छात्रा ऊर्जा ने अंग्रेजी में भाषण दिये. इसे भी पढ़ें-जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmps-order-palamu-division-will-remain-closed-for-24-hours-from-12-noon-tonight-three-news-from-the-district/">जेजेएमपी

 का फरमान : आज रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा पलामू प्रमंडल समेत जिले की तीन खबरें

भगवान राम के जीवन से सीख लेने की जरूरत : प्रकाश गुप्ता

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम के जीवन तथा रामायण से सीख मिलती है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें अपने परिवार को एकता के सूत्र में बांधना चाहिए. रावण रूपी मन की बुराइयों का दहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के समाज में जो बुराइयां व्याप्त हैं, उन्हें समाप्त करने के लिए युवा पीढ़ी को अपने मन से बुराइयों को समाप्त करना होगा, ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_115_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कार्यक्रम के सफल संचालन में इनकी प्रमुख भूमिका रही

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक तुषार रॉय चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी प्रीति जगनानी, शिक्षक दीपक पांडेय, रिम्मी चटर्जी, नेहा बरनवाल, सारिका देवी, नीतू कुमारी, दिलीप कुमार, जिज्ञाषा कुमारी, प्रिया कुमारी, ऋषव जैन, श्वेता प्रकाश, उषा सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, बनानी नियोगी, रमाकांत गुप्ता, प्रिंस कुमार, मधुलिका, धर्मेंद्र सिंह, खुशबू सिंह, आदि का योगदान सराहनीय था. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका फाल्गुनी पांडेय ने किया. इसे भी पढ़ें-खेल">https://lagatar.in/read-two-sports-news-together-2/">खेल

की खबरें- टेनिस वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम घोषित, पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, चयन ट्रायल 21 को
दूसरी खबर

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_110_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत इंदरवा गांव चितरपुर में भालू के हमले से ग्रामीण घायल हो गया. करहरिया तालाब के समीप दोपहर में भालू के हमले में चितरपुर निवासी 50 वर्षीय जमुना सिंह, पिता भातु सिंह पर हमला बोला था. जमुना सिंह शौच के लिए गांव के करहरिया तालाब के पास गया हुआ था. जहां अचानक भालू ने हमला बोल दिया. व्यक्ति के शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया. वहीं भालू के हमले की सूचना पाकर इंदरवा पंचायत मुखिया उमा देवी ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही