Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 9 घायल समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma:  सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकोबार डोंगोपहरी में आपसी जमीनी विवाद में दो गोतिया के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनों ओर से नौ लोग घायल हो गये. दरअसल डोंगोपहरी निवासी प्रयाग प्रसाद, पिता स्व सुक्कर सुंडी का अपने गोतिया सुरेंद्र प्रसाद, पिता स्व गुरुचरण प्रसाद के साथ कई वर्षो से जमीन विवाद चल रहा है. गुरुवार को कुछ बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से 40 वर्षीय प्रयाग प्रसाद पिता सुक्कर सुंडी, 36 वर्षीय मुनिया देवी पति प्रयाग प्रसाद, 40 वर्षीय प्रमिला देवी पति बिनोद प्रसाद, 45 वर्षीय बिनोद प्रसाद पिता सुक्कर सुंडी, 17 वर्षीय बीरेंद्र प्रसाद पिता प्रयाग प्रसाद, 27 वर्षीय रंजीत प्रसाद पिता बिनोद प्रसाद और दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय गंगिया मसोमात पति गुरुचरण मंडल, 36 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद पिता स्व गुरुचरण प्रसाद और 28 वर्षीय मुकेश मंडल पिता गुरुचरण मंडल घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया था. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-members-congratulated-raghuvar-das-by-covering-him-with-shawl-on-becoming-governor/">आदित्यपुर

: राज्यपाल बनने पर भाजपाइयों ने रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर दी बधाई समेत 6 खबरें
दूसरी खबर

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैलाश राय स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/19rc_m_135_19102023_1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : महात्मा गांधी नगर स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विद्या भारती बिहार क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य शर्मेद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रांतीय प्रतियोगिता में केवल प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहन ही क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. इस वर्ष क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मां छिन्नमस्तिका की गोद में बसे रजरप्पा प्रोजेक्ट की धरती पर स्थित विद्यालय में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया. इसमें विद्यालय से तीन भैया और तीन बहनों की टोली संरक्षक आचार्य धीरज कुमार पांडे और दीदी अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में भाग लिया. इसे भी पढ़ें-ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-prime-minister-rishi-sunak-reached-israel-met-netanyahu-showed-solidarity-against-terrorism/">ब्रिटिश

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल पहुंचे, नेतन्याहू से मिले, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई

3 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए

भैया बहनों ने बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अच्छी सफलता प्राप्त की. भाला फेंक में भैया सुजीत कुमार को गोल्ड मेडल, वर्षा कुमारी को ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल, विंदु कुमारी को 3000 मी दौड़ में सिल्वर मेडल, मुस्कान कुमारी को गोला फेंक में सिल्वर मेडल और राजन कुमार को हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ. विजेता भैया बहनों में से तीन प्रतिभागी भैया सुजीत कुमार, बहन वर्षा कुमारी और बहन बिंदु कुमारी का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की दृष्टिकोण से किया गया. इस आशय की जानकारी विद्यालय के खेल कद निदेशक आचार्य मनोज कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही