Search

 
 
 

कोडरमा : नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश समेत 2 खबरें

 
Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में एनसीओआरडी अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक हुई. इस दौरान पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया. उपायुक्त ने मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में सूचना एकत्र करने संबंधी निर्देश दिए.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी और सीआरपी के माध्यम से पंपलेट का वितरण करा कर नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जिले के सभी स्कूलों, शिक्षक संस्थानों एवं कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा. बैठक में एसपी कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, एसडीओ संदीप कुमार मीना, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :‘सदैव">https://lagatar.in/sudesh-mahato-pays-tribute-to-atal-bihari-vajpayee-by-visiting-sadaiv-atal-smarak/">‘सदैव

अटल स्मारक’ में जाकर सुदेश महतो ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
दूसरी खबर

बाल तस्करी जघन्य अपराध : अरुण ओझा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/16rc_m_221_16082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वधान में डोमचांच के बगरू पंचायत भवन में बुधवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया रेखा देवी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलडीसीएस के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा थे. उन्होंने कहा कि बाल तस्करी एक जघन्य अपराध है. शिक्षा से ही समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव है. आगे कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है. कन्या भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण करना और कराना सभी अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने कहा कि साधन के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रह सकता है. इसके लिए प्राधिकार कृत संकल्पित है. वहीं विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार सिंह ने झालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/strategy-to-win-all-lok-sabha-seats-of-jharkhand-made-in-delhi-rahul-priyanka-kharge-will-hold-public-meetings/">दिल्ली

में बनी झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतने की रणनीति, राहुल, प्रियंका, खरगे की होंगी जनसभाएं : अविनाश पांडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही