Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उपायुक्त से मिलने पहुंची कस्तूरबा की छात्रा समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: सतगावां कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं सोमवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मिलने पहुंची. जहां सुबह ग्यारह बजे से छात्राएं समाहरणालय परिसर में पहुंच चुके थे. जहां देर शाम करीब 5:00 बजे उपायुक्त से मुलाकात हो पाई. वहीं छात्राओं ने उपायुक्त से मुलाकात कर एक आवेदन के द्वारा मांग की है कि हमारे विद्यालय के तीन अंशकालिक शिक्षकों को आपके द्वारा सतगावां दौरा के दौरान कार्य मुक्त कर दिया गया था. जबकि इन शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद हमलोगों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है. तीनों शिक्षक अपने-अपने वर्गो में रोस्टर के अनुसार पढ़ाकर गये थे. उसी दौरान उपायुक्त कस्तूरबा विद्यालय पहुंचीं. ये तीनों शिक्षक को उपस्थित नहीं पाकर उन पर कार्रवाई की गई थी. वहीं इस मामले पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि प्रबंधन समिति के मांग के बाद इन तीनों विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर वहां शिक्षक बहाल कर दिया जाएगा. साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चियों समाहरणालय आने की सूचना वार्डन को नहीं थी. जिसको लेकर वार्डन से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. इसे भी पढ़ें :गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-leaderless-india-alliance-cannot-compete-with-bjp-amit-mandal/">गोड्डाः

नेतृत्व विहीन इंडिया गठबंधन भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता- अमित मंडल
दूसरी खबर

बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/16rc_m_209_16102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का जायज़ा लिया. इस दौरान गौतम कुमार ने नव निर्मित विद्यालय भवन, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सरमाटांड़, सतडीहा पंचायत के लतबेधवा में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी, लीनियर प्लांटेशन और कूप निर्माण, नाली निर्माण आदि का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए कार्य करें. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के में बन रहे भोजन सहित शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :जहां">https://lagatar.in/provide-electricity-where-there-is-no-electricity-take-care-of-quality-in-works-arjun-munda-including-many-news-from-kolhan/">जहां

नहीं है बिजली वहां पहुंचाएं, कार्यों में गुणवत्ता का रखें ख्याल : अर्जुन मुंडा।।समेत कोल्हान की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही