Search

कोडरमा : जयनगर थाना प्रभारी के साथ ग्रामीणों की बैठक समेत 2 खबरें

Koderma : जयनगर प्रखंड अंतर्गत रुपायडीह के गांधी शेड में जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह की स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. बैठक में छोटी-छोटी पारिवारिक समस्या और जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को जागरुक किया. कहा कि ऐसी समस्याओं का समाधान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों के साथ बैठकर निपटारा करना चाहिए. साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि जिनके पति शराब पीकर प्रताड़ित करते हैं, वे महिला संगठन बनाकर शराबियों पर कार्रवाई करें. मैं महिलाओं को भरपूर सहयोग करूंगा. इसे भी पढ़ें :बाल">https://lagatar.in/many-news-from-koderma-including-the-beginning-of-awareness-campaign-regarding-protection-of-child-rights/">बाल

अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत समेत कोडरमा की कई खबरें

“मिलजुल कर समस्याओं का करें समाधान”

मौके पर जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि मिलजुल कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए. क्योंकि कोर्ट कचहरी के द्वारा कोई भी निर्णय व समाधान में अधिक समय लगता है और समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक रूप से लोगों को परेशानी होती है. कार्यक्रम में मुखिया गणपत यादव, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर राणा,उप मुखिया चंदन कुमार, उपेंद्र यादव, छोटे लाल राणा, संजय कुमार कौशल, केदार यादव, रामेश्वर यादव, नितीश राणा, बालेश्वर यादव, भुनेश्वर राणा, श्याम सुंदर राणा, महेश राणा, विजय राणा, ननकू यादव, चंद्रिका महतो, रामदेव दास, बाबूलाल दास आदि सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे. दूसरी खबर

चलाया गया सफाई अभियान, दिलाई गई शपथ

Koderma : सतगावां प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बीडियो बैद्यनाथ उरांव और थाना प्रभारी आनंद कुमार साह के नेतृत्व में प्रखंड के सुप्रसिद्ध बाबा घुड़मेश्वर धाम परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान परिसर के आसपास कचड़े की सफाई की गई. वहीं मौके पर बीडीओ ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. सभी ने सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड के पेट्रो जल-प्रपात में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. आप सब इस अभियान में शामिल होकर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें. अभियान में कई प्रखंड कर्मी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ग्रामीण व पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-maulana-baliyavi-said-it-is-very-important-to-have-muslim-safety-act-in-the-country/">रांचीः

मौलाना बलियावी ने कहा, देश में मुस्लिम सेफ्टी एक्ट का होना बेहद जरूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//