Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: डोमचांच में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कोडरमा के सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं. अन्नपूर्णा देवी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया और फिर कलश लेकर डोमचांच का भ्रमण किया. साथ ही पवित्र मिट्टी का संग्रहण कर सामूहिक तौर पर पंच प्रण की शपथ ली. इसमें गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिप सदस्य शांति प्रिया, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील मेहता, विनय मोदी, अनिल पांडेय, भागवत खटीक, शिव मेहता आदि ने प्रमुख भूमिक निभाई. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-president-inaugurated-the-fourth-agricultural-road-map-said-i-can-call-myself-a-bihari/">बिहारः

चौथे कृषि रोड मैप का राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, कहा- ‘मैं खुद को बिहारी कह सकती हूं’
दूसरी खबर

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/18rc_m_116_18102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतिभावान बच्चों को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है : प्रवीण चंद्रा Koderma: कोडरमा और झुमरी तिलैया में चल रहे एकल विद्यालय के खिलाड़ी पांडेडीह पंचायत भवन परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. आचार्य अपने गांव स्तर के विजेता खिलाड़ी को लेकर आए जिसने संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई. कार्यक्रम में संरक्षक प्रवीण चंद्रा और मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल रउफ आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती और कब्बड्डी का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. वहीं सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-छात्रों">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-playing-tricks-on-students-ajsu/">छात्रों

के साथ छलावा कर रही है झारखंड सरकार: आजसू

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क बसता है : प्रवीण चंद्रा

मौके पर संरक्षक प्रवीण चंद्रा ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है. खेलकूद में सफल होने वाले बच्चे अन्य प्रतियोगिताओं में भी सफल होते हैं. क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क बसता है. एकल विद्यालय का उद्देश्य गांव के प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्र स्तर तक पहुंचाना है. यहां से चयनित बच्चे अंचल स्तर पर जाकर बहुत जल्द खेलेंगे और संच स्तर का मान्य बढ़ाने का काम करेंगे. कार्यक्रम में संच प्रमुख कोमल कुमारी, नीलम कुमारी, आचार्य/आचार्या, आरती, चांदनी,गुड़िया वैजयंती देवी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही