Search

कोडरमा : नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 साल सश्रम कारावास

कोर्ट ने 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया कोडरमा : नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने सजा सुनाई. अभियुक्त डब्लू सिंह उर्फ डेगना (उम्र 26 पिता भीखो सिंह नीरपुर डोमचांच) को पोक्सो 6 एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई. साथ ही 25 हजार जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-with-the-increase-in-heat-the-number-of-patients-in-hospitals-increased/">मझगांव

: गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

क्या है मामला

भुक्तभोगी नाबालिग ने कहा था कि उसके माता-पिता जब जंगल लकड़ी लाने चले जाते थे तो घर में उसे अकेली पाकर आरोपी चाकू लेकर घर में घुस आता था और चाकू की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था. साथ ही आरोपी शादी करने का प्रलोभन भी देता था. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raid-on-2-spice-shops-in-chirkunda-adulteration-busted/">धनबाद

: चिरकुंडा में 2 मसाला दुकानों पर छापा, मिलावट का भंडाफोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//