Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 24 घंटे में 287 नये मामले, 1 की मौत

Advertisement
Advertisement

Koderma :  जिले में बीते 24 घंटे में कुल 287 नये मामले सामने आये हैं. झारखंड में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हैं. रविवार को कोडरमा के सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच की गई. 287 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं. इसमे ट्रूनेट से हुए जांच में 94, रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से 189 और आरटीपीसीआर से 4 लोग संक्रमित मिले हैं. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1198 हो गयी हैं.

1 युवक की हुई मौत

रविवार को कोरोना से 1 युवक की मौत हो गयी हैं. युवक असनाबाद का रहने वाला था. युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सीएस डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि युवक 3-4 दिन पूर्व सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था. सदर अस्पताल में रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से उसकी जांच की गई थी. उस समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. जिसके बाद उसे दवा देकर घर भे़ज दिया गया था.

जिसके बाद रविवार को युवक की तबियत अधिक खराब होने  के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया था. जहां रैपिड से जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसका सिटी स्कैन कराया गया. जिसमें युवक का फेफड़ा पूरी तरह संक्रमित पाया गया, सांस लेने में भी उसे परेशानी हो रही थी. उसके बाद युवक का कोरोना जांच ट्रूनेट से किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल डोमचांच भेजा जा रहा था.  इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.

59 मरीज अस्पताल में किये गये भर्ती

बता दें कि जिले में 287 पॉजिटिव मरीजों में से 59 को डोमचांच के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. बाकी सभी होम आइसोलेशन में इलाजरत है, वहीं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल से 4 व होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों में से 110 स्वस्थ्य हो चुके हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही