Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विधायक ने कई मामलों को लेकर उपायुक्त से की वार्ता समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो होगा आंदोलन : नीरा यादव Koderma : कई समस्याओं को लेकर कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज से उनके कार्यालय में विधायक डॉ. नीरा यादव ने मुलाकात की. विधायक ने ट्रक, पत्थर उद्योग समेत कई बिंदुओं पर विशेष से रूप से चर्चा की. विधायक ने उपायुक्त को अवगत कराते हुए कहा कि एक ट्रक को चंदवारा में वैध चालान रहते हुए पकड़ा जाता है. सिर्फ रूट चेंज था इसलिए कि वह नई हाईटेक ट्रक थी. इसके खराब होने से वह सिर्फ शोरूम में ही सुधरने की बात थी. जिस कारण उसे हजारीबाग ले जाना पड़ा. उसमें लोड मैटेरियल का वैद्य चालान भी है और अभी उसमे समय भी काफी बच रहा था, फिर भी उसे टास्क फोर्स के माध्यम से पकड़ लिया जाता है और विभिन्न धाराओं के साथ अधिकतम फाइन काट दिया जाता है.

तर्कसंगत होना चाहिए नियम : नीरा यादव

विधायक नीरा यादव ने कहा कि यह कहीं से नियम संगत नहीं है. यह बिना राज्यादेश का नियमसंगत प्रतीत नहीं होता है. विधायक ने उपायुक्त को पत्थर व्यवसाय को लेकर बिंदुवार अनुपालनार्थ नियम संगत एवं तर्क संगत नियम बनाने का आग्रह किया और इसके बाद ही कार्रवाई करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि आज कल ऑपरेटिव बना कर ढिबरा लेने का कार्य भी नहीं कराया जा रहा है. सीधे बोरी में रखे ढिबरा सहित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. आज सारे स्थानीय रोजगार को नियम की आड़ में ठप्प कर दिया गया है,. ऐसा सिर्फ़ कोडरमा को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :शिक्षक">https://lagatar.in/teachers-lay-the-foundation-of-our-dreams-and-aspirations-governor/">शिक्षक

ही हमारे सपनों और आकांक्षाओं की नींव रखते हैं : राज्यपाल

लोड गाड़ी को ना पकड़े : विधायक

विधायक ने उपायुक्त से कहा कि कहीं पर लोड खड़ी गाड़ी रहती है तो उसे न पकड़े. 23 घंटे चिप्स चालान की वैधता 48 घंटे करें. साथ ही वाहन मालिकों एवं पत्थर व्यवसायियों के साथ समन्वय बनाते हुए एक शिविर लगाकर प्रत्येक बिंदुओं पर पहल जरूर करें. इन सारे बिंदुओं पर उपायुक के साथ विशेष चर्चा की गई. जिसपर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बिंदुओं पर एक दो दिनों के अंदर अधिकारियों के साथ बैठक कर गहनता के साथ काम किया जायेगा. दूसरी खबर

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, रूपरेखा पर चर्चा

Koderma  सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति कोडरमा बाजार की बैठक हुई. बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर कोष संग्रह, पूजा पंडाल, प्रतिमा निर्माण, मंदिर का रंग-रोगन व मेले के दौरान विधि व्यवस्था संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. वहीं नई समिति का विस्तार करते हुए पूजा समिति के सदस्यों को कार्य का प्रभार सौंपा गया. किसी तरह की दिक्कत होने पर पूजा समिति को सूचित करने को कहदा गया. बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश राम ने जबकि संचालन राजकुमार यादव ने किया. इस बैठक में पूजा समिति के सचिव अजय पांडेय, सह सचिव राजा सिंह, प्रवीण पाण्डेय, राजू विश्वकर्मा, पिंटू श्रीवास्तव, पूजा व्यवस्थापक रोहित पांडेय, सुजीत सिन्हा, प्रह्लाद वर्णवाल, महादेव पाण्डेय, राजू साहनी, छोटेलाल प्रसाद समेत लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

एक बार फिर उठी नवलशाही को प्रखंड बनाने की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27rc_m_162_27092023_1-1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : नवलशाही को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर स्थानीय जनता के द्वारा कई बार आंदोलन किया जा चुका है लेकिन आज तक उनका सपना पूरा नही हो सका. झारखंड गठन के पश्चात लगातार यहां के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड बनाने की मांग की जा रही है. चुनाव के पूर्व सांसद और विधायक द्वारा भी अनेकों बार वादा किया गया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता की मांग को भुला देते हैं. नवलशाही को प्रखंड बनाने का दर्जा दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता कही जाती है लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद अपने वादे को पूरा करने की बजाय अपने जुबान पर चर्चा तक करना नहीं चाहते. गौरतलब है कि नवलशाही थाना क्षेत्र के सुदरवर्ती गांव शेरसिंघा, देवीपुर, पूरनानगर मुरकमनाय, डगरनवा, धरगाँव, कुंडी धानवर, लक्ष्मीपुर, निमाडीह आदि के ग्रामीणों को लगभग 16 से 17 किलोमीटर की दूरी तय कर मामूली कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी महिला व वृद्ध लोगों को उठानी पड़ती है. जबकि एककृत बिहार राज्य के समय में भी नवलशाही को प्रखंड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी. यहां तक की नवलशाही की कुसमई में प्रखंड के नाम से कार्यालय की भी व्यवस्था हो गई थी. टेबल कुर्सी की भी खरीदारी हो गई थी और उस पर कुसमई प्रखंड का नाम भी अंकित किया जा चुका था. जिसका प्रमाण आज भी मरकच्चो प्रखंड के कार्यालय में लगे कुर्सी टेबल पर अंकित है. इसे भी पढ़ें :बिरसा">https://lagatar.in/birsa-is-our-source-of-inspiration-sudesh-mahto/">बिरसा

हमारे प्रेणास्रोत हैं : सुदेश महतो।। समेत सोनाहातू,राहे और अनगड़ा की कई खबरें

आंदोलन की तैयारी

एक बार फिर यहां की जनता द्वारा नवलशाही को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है. समय रहते अगर आगामी पंचायत चुनाव के पूर्व तत्कालीन झारखंड सरकार के द्वारा नवलशाही को प्रखंड बनाने की प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया गया तो यहां की जनता प्रखंड बनाने को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुट सकते हैं. उक्त बातें बच्छेडीह पंचायत मुखिया बिना देवी, समाज सेवी किशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव,युवा नेता अशरफ अंसारी,बीरेंद्र यादव, शंकर साव, भूतपूर्व मुखिया अर्जुन साव, कलीमुद्दीन अंसारी, दुली अंसारी ने कहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही