Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : स्वास्थ्य मेला का आयोजन समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : चंदवारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बीडीओ संजय कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला में दर्जनों प्रकार के स्टॉल लगाये गये थे. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे. इस दौरान लगभग 200 मरीजों का इलाज मुफ्त किया गया. साथ ही मुफ्त दवाइयां भी दी गई. मौके पर विधायक अकेला यादव ने कहा कि इस तरह के शिविर से गरीब परिवारों का भला होता है. शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आयें और लाभ लें. मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनीष कुमार, डॉ. रामशीष चौधरी, डॉ. मयूरी सिन्हा, 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, एएनएम सुमन कुमारी, नीरा देवी, पूनम कुमारी, राजकुमार यादव, दिलीप राणा आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-three-newborns-snmmch-management-held-a-meeting-no-conclusion-was-reached/">धनबाद

: तीन नवजात की मौत के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने की बैठक, नहीं निकला निष्कर्ष
दूसरी खबर

संजीवनी अकादमी में गणेश पूजनोत्सव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/19rc_m_156_19092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : चंदवारा प्रखंड के बांझेड़ीह रोड नंदनगर में संजीवनी अकादमी में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. विद्यालय निदेशक संजीव कुमार ने स्वयं पुजारी बनकर पूजा अर्चना की. वहीं अयोध्या के पुरोहित पंडित बिमलेश शास्त्री ने विधिवत गणेश जी की पूजा अर्चना करवाया. छात्रावास के सभी छात्रों ने गणपति पूजन में मंगल आरती और हवन किया. विद्यालय निदेशक संजीव कुमार ने बच्चों को बताया कि गणपति पूजा तो पूरे देश में मानाया जाता है किंतु महाराष्ट्र में गणपति पूजा का अपना एक अलग महत्व है. गणेश जी देवों में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं. सनातन धर्म में कोई भी मंगल कार्य करने के पूर्व सर्वप्रथम गणेश जी की आराधना की जाती है. वहीं बच्चो में गणेश पूजा के दौरान गजब का उत्साह देखा गया. गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के उद्घोष कर गणेश जी को पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर पूनम देवी ,निशा , सोनम, लकी, अन्नू, नेहा, लक्ष्मी, कुंदन,बलराम,रितेश, रोशन आनंद, दीपेश, रिंकेश और राजन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-will-reach-dhanbad-on-23rd-september-on-the-birth-anniversary-of-binod-bihari-mahato-race-held-with-district-administration/">धनबाद

: 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर धनबाद पहुंचेंगे सीएम, रेस हुआ जिला प्रशासन
तीसरी खबर

बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/19rc_m_182_19092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के अलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा ने बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर सौ दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की. अभियान को सफल बनाने को लेकर व्यवहार न्यायालय में स्थित जिला न्याय सदन सभागार में पारा लीगल वोलेनटियर की बैठक हुई. मौके पर उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस विशेष जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई. सचिव अभिषेक प्रसाद ने बताया कि यह सौ दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरु किया गया है. इसमें बाल अधिकारों के संरक्षण से सम्बंधित कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. यह 17 सितंबर से शुरु होकर आगामी 25 दिसम्बर तक चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही