Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : माहुरी नवयुवक समिति के संरक्षक बने अभिषेक समेत जिला की 3 खबरें

Koderma : गौरीशंकर मोहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन में शनिवार की देर शाम माहुरी नवयुवक समिति की बैठक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत मां मथुरासिनी वंदना से हुई. बैठक में मुख्य रूप नवयुवक समिति के मंत्री मंडल का विस्तार हुआ. मौके पर मुख्य रूप से माहुरी वैश्य महामंडल के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, प्रवेक्षक सह केंद्रीय नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष रितेश लोहानी, मंडल के संगठन मंत्री विशाल भदानी व अरविंद एकघरा शामिल हुए. इसमें सर्वसम्मति से सत्र 2022-25 के लिए संरक्षक अभिषेक रंजन, सचिव साहिल भदानी, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा व विकास अठघरा, सह सचिव रॉबिनस एकघरा व कौशलेंद्र तर्वे को चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष हिमांशु सेठ, संगठन मंत्री अतुल कपसीमे व पीयूष लोहानी, शिक्षा मंत्री सुधांशु बरबिगहिया व खेल मंत्री संस्कार लोहानी को चुना गया. इसे भी पढ़ें:जी-20">https://lagatar.in/g-20-summit-doctors-and-ambulances-will-be-deputed-at-three-places/">जी-20

समिट: तीन जगहों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे चिकित्सक और एंबुलेंस

जोश और उमंग से कार्य करने की सलाह

मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया और शुभकामनायें देते हुए कहा कि किसी भी संगठन में युवा शक्ति नया जोश और उमंग भरने का कार्य करता है. हमसबों को यह पूर्ण विश्वास है कि नवयुवक समिति की नई टीम समाज सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. वहीं समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार ने कहा कि हमारी पूरी टीम सर्वसमाज हित के लिए कार्य करते हुए अपने समाज को नई उचाईयों तक ले जाएगी. मौके पर सागर भदानी, सोनू पवनचौदह, नितेश कुमार निक्की, हर्ष भदानी, स्वर्णम भदानी, हिमांशु ब्रहपुरिया, प्रतीक एकघरा, शिखर भदानी, अंशु कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

 ग्रामीणों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmm-10.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -1 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ. इसके बाद महाविद्यालय के एलुमनी पवन कुमार द्वारा योगाभ्यास कराया गया. महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए योग एवं सकारात्मक विचारों की महत्ता पर प्रकाश डाला. फिर सभी स्वयंसेवकों के बीच फलों का वितरण किया गया. इसके बाद गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में मतदान जागरूकता अभियान और गांव का सर्वे कार्य एनएसएस की पर्यवेक्षक खुशबू कुमारी सिन्हा की निगरानी हुआ. इसे भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/australia-won-the-womens-t20-world-cup-title-for-the-sixth-time/">ऑस्ट्रेलिया

ने छठी बार जीता महिला T-20 वर्ल्ड कप का खिताब

प्रतियोगिता का आयोजन

विनोबा भावे समूह के स्वयंसेवकों द्वारा गांव में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई. उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित चम्मच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चंपा, द्वितीय स्थान पर मुस्कान तृतीय स्थान पर राखी रही. चॉकलेट प्रतियोगिता जिसमें प्रथम स्थान नैना, द्वितीय स्थान प्रिया एवम तृतीय स्थान पर रौशनी रहीं. कार्यक्रम भगत सिंह समूह के स्वयंसेवक विकास, विक्रम, पवन, सूरज प्रताप, राहुल यादव, श्रुति प्रिया, किरण, अमिषा, सोनी, ममता, मिताली गौतम और रामचरित्र राणा ने संपन्न कराई. कार्यक्रम एनएसएस कार्यकारी पदाधिकारी के देखरेख में हुआ. तीसरी खबर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार लड़के गिरफ्तार

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को उद्भेदन करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार लड़कों को हिरासत में लिया है. तिलैया थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल होंडा शाइन को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सफलता मिली. मामले की अनुसंधान के दौरान बिहार के गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरपा निवासी मनोज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता छोटू रविदास, आनंद कुमार उम्र 21 वर्ष पिता दशरथ पासवान, समेत एक 16 वर्षीय और 13 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 23 फरवरी को चोरी हुई होंडा शाइन (जेएच 12 जे 3398). 21 दिसंबर को चोरी हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस और घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किए जा रहे एक पल्सर मोटरसाइकिल (बीआर 2 एल 8231) को बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए लड़कों ने बताया कि पल्सर से सभी तिलैया पहुंचते थे और मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद इसे गुरपा में बेच दिया करते थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही