Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे को लेकर राजद बैठक समेत जिले की 3 खबरें

पहली खबर Koderma : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची के दौरे पर आएंगे. इसे लेकर कोडरमा जिला राजद की बैठक शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में हजारों राजद कार्यकर्ता शामिल होंगे. डोमचांच नगर पंचायत से 50 गाड़ियों के काफिले के साथ रांची रवाना होंगे. बैठक में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव और प्रदेश महासचिव रोहित मेहता ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम सहित आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई. राजद कोडरमा लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश करेगी. बैठक में राजद के युवा अध्यक्ष मनोज रजक, राजद के डोमचांच नगर अध्यक्ष परवेज खान, महिला जिलाध्यक्ष सरिता देवी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:उर्दू">https://lagatar.in/3700-vacant-posts-of-urdu-teachers-demand-for-reinstatement/">उर्दू

शिक्षकों के 3700 पद रिक्त, बहाली की मांग
दूसरी खबर

बैंक ऑफ इंडिया में ऋण मेला का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbb-3.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> जयनगर प्रखंड के बैंक ऑफ इण्डिया जयनगर शाखा के द्वारा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक धर्मवीर विश्वास के नेतृत्व में ऋण मेला का आयोजन किया गया. मौके पर एरिया मैनेजर कार्यालय कोडरमा से सीनियर मैनेजर हितेश चौधरी ने विभिन्न तरह के ऋण के बारे में जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं से आवश्यक कागजात जमा कराये. उन्हें बहुत सस्ते दर पर बैंक के द्वारा ऋण दिया जाएगा. वहीं शाखा प्रबंधक धर्मवीर विश्वास ने कहा कि ऋण योजना का फायदा उठाकर उपभोक्ता आत्मनिर्भर हो सकते हैं. ऋण मेला में ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे. मौके पर शिव गंगा प्रसाद, अर्जुन गुप्ता, प्रभात रंजन, अंकिता महतो, रितेश कुमार, राजू मुंडा, मनोज दास, कौशल कुमार, प्रशांत पवार, आशिक खान, शाहजहां खान, अशोक मोदी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-preparations-for-congress-president-mallikarjun-kharges-program-completed/">साहिबगंज

: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम की तैयारी पूरी
तीसरी खबर

तिलैया में विनोद कुमार जबकि कोडरमा में द्वारका राम बने नये थाना प्रभारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/tttt-13.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> कोडरमा : कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 10 फरवरी को कोडरमा व तिलैया में नये थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई है. शुक्रवार को दोनों थाना के थाना प्रभारियों ने अपना-अपना पदभार संभाला. बता दें कि कोडरमा के नए थाना प्रभारी द्वारका राम जबकि तिलैया थाना के थाना प्रभारी विनोद कुमार को बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद बतौर थाना प्रभारी ने अपना कार्यभार संभाल लिया. कोडरमा व तिलैया थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कानून और शांति व्यवस्था बरकरार रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी. अपराध नियंत्रण के साथ साथ पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर एसआई, दिलीप कुमार झा, इलबाल हुसैन, कुदंन कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही