Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 7 वर्ष कैद समेत जिले की 4 खबरें

पहली खबर Koderma : नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने आरोपी बैकुंठ साव पिता स्वर्गीय किशन साव, देवीपुर खेसमी, थाना मरकच्चो, को 307 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत दोषी पाया. सोमवार को 7 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 20 हजार जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक पीपी मंडल ने किया. इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया. लोक अभियोजक पीपी मंडल ने सुनवाई के दौरान न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहन प्रसाद ने अभियुक्त का बचाव करते हुए दलीलें पेश की. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया. इसे भी पढ़ें:1932">https://lagatar.in/reaction-of-jagarnath-mahto-babulal-marandi-saryu-rai-and-vinod-singh-on-return-of-1932-khatian-bill/">1932

खतियान बिल लौटने पर जगरनाथ महतो, बाबूलाल मरांडी, सरयू राय और विनोद सिंह की प्रतिक्रिया
दूसरी खबर

विधायक ने 3 करोड़ 42 लाख की लागत से पांच चेक डैम का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/vvvv-21.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंडीधनवार में स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने पांच अदद चेक डैम का एकीकृत शिलान्यास किया. उन्होंने एक ही स्थान पर सतगावां प्रखंड अंतर्गत दो, कोडरमा प्रखंड के एक, डोमचांच प्रखंड के एक और मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत एक चेक डैम का एक ही स्थान पर शिलान्यास किया. सतगावां प्रखंड के ग्राम खवासडीह में तमोलिया नाला पर एकल चेक डैम का निर्माण लागत लगभग 75 लाख जबकि ग्राम मथुराडीह में तमोलिया नाला पर एकल चेक डैम का निर्माण लगभग 86 लाख, डोमचांच प्रखंड के दुलकी नाला पर एकल चेक डैम की लागत 51 लाख, कोडरमा प्रखंड के हरहरो नाला पर एकल चेक डैम लागत लगभग 86 लाख और मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत पंचायत चोपनाडीह में पूरब नाला पर एकल चेक डैम का निर्माण की लागत 44 लाख शामिल है. इसे भी पढ़ें:1932">https://lagatar.in/after-jmm-congress-also-targeted-raj-bhavan-and-bjp-on-return-of-1932-khatian-bill/">1932

खतियान बिल लौटने पर कांग्रेस ने राजभवन और बीजेपी पर साधा निशाना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/vvvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

विकास के लिए सतत प्रयासरत रही हूं: डॉ नीरा यादव

इन सारी योजनाओं की कुल राशि 3 करोड़ 42 लाख रुपये है. विधायक नीरा यादव स्थल पर फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया. इस मौके पर स्थानीय महिलाएं एवं पुरूष ने बुके देकर उनका स्वागत किया. मौके पर नीरा यादव ने संबोधन में कहा कि आप लोगों को इस चेक डैम से कृषि हेतु पटवन में सुविधाएं मिलेंगी. इसके बनने से कई तरह के फसल उपजा सकेंगें. उन्होंने कहा कि अभी एक सड़क धुंवाडीह से कुंडीधनवार भाया मसमोहना एवं असनाबाद कुल 7.6 किमी की सड़क जल्द बनने जा रही है. मौके पर लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता चंद्रप्रकाश कुमार, शैलेश कुमार एवं भाजपा जिला मंत्री महेंद्र यादव, परमेश्वर यादव, संजीव यादव, बंशी यादव, चेतलाल पांडेय, महेंद्र मोदी, उमेश दास, दिलीप सिंह, विकास तुरी, सन्तोष दास, कैलाश ठाकुर, बालमुकुंद राय, राजेन्द्र राय, राजकुमार राय, इंद्रदेव दास, अनिल मोदी, संतोष सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. तीसरी खबर

चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल ने इकरा पब्लिक स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kkkk-35.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल और इकरा पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया. चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. बल्लेबाजी करते हुए चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए. मो. शाहनवाज 32 , माशूक 30 और नवीन कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी करते हुए इकरा पब्लिक स्कूल की ओर से सईद आलम ने 6 , साकिब अंसारी ने 3 जबकि आरिफ अंसारी ने 1विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इकरा पब्लिक स्कूल 25.2 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मैन ऑफ द मैच चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के माशूक बने. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, विनोद विश्वकर्मा, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सुमन कुमार, धीरज पांडे, सोनू खान, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, तहसीन हुसैन, स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, कुंदन राणा, रवि यादव, टाटा टिस्कन के विशाल यादव, टाटा मोटर्स के अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. चौथी खबर

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर एकता परिषद के सदस्यों ने किया उपवास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/gggg-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> एकता परिषद झारखंड के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर जयनगर प्रखंड के रूपायडीह गांव में अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे शाम तक संगठन के सदस्यों ने उपवास रखा. इस मौके पर एकता परिषद के संरक्षक रामस्वरूप तिवारी,जिला संयोजक कोडरमा के केदार यादव, महादेव यादव, चंद्रिका महतो रामा महतो मौजूद रहे. प्रदेश संरक्षक ने बताया कि अफ्रीकावासी बोलते थे कि गांधी को हमलोगों ने बचाया, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि भारतवासी उनकी हत्या कर दिये. सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले अहिंसा के पुजारी 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात में जन्म लिया था. संत ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गांधी जी के भारत के सपनों को साकार करने के लिए संगठित होना अति आवश्यक है. विश्व शांति के लिए रूस-यूक्रेन की युद्ध तत्काल समाप्त हो. इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया. मौके पर वैष्णव जन तो तेने कहिए, जो पीर पराई जाने रे भजन गाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही