इन खेलों का हुआ आयोजन
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डीडीसी ऋतुराज और भारतीय वायु सेनाधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन राहुल सकलानी ने की. बालक और बालिकाओं दोनों वर्ग में ऊंची-कूद, लम्बी कूद के साथ 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500मीटर दौड़ और 4 गुना 100 मीटर रिले रेस आदि स्पर्धाओं का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें:राहुल">https://lagatar.in/hearing-on-rahul-gandhis-case-in-ranchi-civil-court-on-saturday-court-has-issued-notice/">राहुलगांधी के मामले पर रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई, कोर्ट ने जारी किया है नोटिस
alt="" width="600" height="320" />
बालक वर्गे में सैनिक स्कूल वहीं बालिका वर्ग में डीएवी तिलैया रहे अव्वल
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर नेशनल पब्लिक स्कूल, दूसरे स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल रहे. जबकि सैनिक स्कूल के सैन्य-छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर सैनिक स्कूल तिलैया, दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मन्दिर रहे जबकि प्रथम स्थान को डीएवी पब्लिक स्कूल तिलैया हासिल करने में कामयाब रहा. दूसरी खबरद रामेश्वर वैली स्कूल में तीसरा स्थापना दिवस. बच्चों ने बांधा समां
alt="" width="600" height="400" /> नये सत्र में सभी कक्षाएं और विषय होंगे स्मार्ट: प्राचार्या रश्मि Koderma: रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव जबकि तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के अलावा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राखी भदानी व योग प्रचारक सुषमा सुमन मौजूद थे. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य मूलमंत्र शिक्षा है. उन्हें खुशी है कि द रामेश्वर वैली स्कूल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा के साथ साथ खेल, योग, नृत्य जैसे कला सिखा रहे हैं. उन्होंने विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार व प्राचार्या रश्मि बर्णवाल को बधाई देते हुए कहा कि शहर में शिक्षा की अलख जलाने के लिए विद्यालय चलाना अपने आप में महत्वपूर्ण काम है. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/three-important-news-of-hazaribagh-annada-college-formed-para-medical-workers-on-strike-for-the-fifth-day-complaint-against-baliyavi/">हजारीबाग
की तीन अहम खबरें : अन्नदा कॉलेज बना चैंपियन, पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे पारा चिकित्साकर्मी, बलियावी के खिलाफ शिकायत
alt="" width="600" height="400" />
रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी नाटक, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया. वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल प्रचार्या रश्मि बर्नवाल ने कहा कि हम बच्चों को हरसंभव सभी सुविधाएं दे रहे हैं. स्कूल प्रबंधन के द्वारा वार्षिकोत्सव के दौरान दीपिका कुमारी, श्रीनिका मोदी, निपुण कुमार, सुहानी गुप्ता, ज्योति यदुवंशी, वीर मोदी, प्रांजल भारती, आर्या नारायण, मुस्कान शर्मा, शालिनी सिंह ,निधि प्रिया, श्रुति बर्णवाल, आशीष, सन्नी, प्रिय रंजन, प्रिंस को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक अनिल पाण्डेय, आकाश कुमार, सागर कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार, सुरज सर, आकाश सेठ, शिक्षिका एकता तिवारी, मनाली, श्रुति, प्रीति अजमानी, दिव्या, साची चौधरी, सीमा ने अहम योगदान दिया. तीसरी खबरकांग्रेस नेता सईद नसीम ने हरेक प्रखंड में विद्युत शवदाह गृह निर्माण की मांग की
alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : कांग्रेस नेता सईद नसीम ने उपायुक्त कोडरमा को ट्वीट कर मांग की है कि नगरपरिषद झुमरीतिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच सहित जिले के छह प्रखंड में इलेक्ट्रिक शवदाहगृह निर्माण किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि श्मशान घाट पर शव के दाह संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह की मांग काफी दिनों से हो रही है. बावजूद इसके अभी तक यहां विद्युत शवदाह गृह नहीं बन पाया है. इसके चलते यहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर बरसात के दिनों में और मुश्किल होती है. हालांकि, यहां अगर विद्युत शवदाह गृह बन जाएगा तो कई तरह की परेशानियों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी. सईद नसीम ने कहा कि जाहिर सी बात है श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण हो जाने से एक तरफ जहां पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकेगा वहीं गंदगी से मुक्ति मिलेगी. वैसे भी श्मशान घाट पर शवों को जलाने के बाद उसकी राख को नदी या पानी में ही प्रवाहित किया जाता है. साथ ही लावारिस शवों को भी मुखाग्नि मिलने में आसानी होगी. चौथी खबर
बिजली विभाग जिले के विभिन्न स्थलों पर ऊर्जा दिवस का करेगा आयोजन
कोडरमा : झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के तत्वाधान में प्रत्येक माह के 11 और 21 तारीख को उर्जा दिवस का आयोजन करेगा. इसमें जिला के उपभोक्ता किसी भी तरह की समस्या के लिए जिले के बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, एडीओ और जेई से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. यह जानकारी अधीक्षण अभियंता सुधांशु कुमार ने दी. उन्होनें बताया कि उपभोक्ता अपनी समस्या जैसे बिजली बिल में गडबडी, मीटर की खराबी सहित किसी भी प्रकार की समस्या को कैंप में रख सकते हैं. ऑन द स्पॉट इसका समाधान होगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्तओं पर बिजली बिल बकाया है वे अपना भुगतान शीर्घ करें अन्यथा उनका बिजली काट दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-energy-fair-will-be-organized-on-january-21-the-problem-of-consumers-will-be-solved/">जमशेदपुर: 21 जनवरी को होगा ऊर्जा मेला का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्या का होगा समाधान [wpse_comments_template]

Leave a Comment