Search

 
 
 

कोडरमा : संपत्ति विवाद में हुई थी 4 साल के बच्चे की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

 
Koderma : चार साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मामले में एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेशनाथ गोस्वामी (60 वर्ष), रुमा देवी (58 वर्ष), और दिलीप कुमार गोस्वामी (37 वर्ष) शामिल है. अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि संपत्ति विवाद में बच्चे की हत्या की थी. उनकी निशानदेही पर मृतक बच्चे का छिपा कर रखा गया सैंडल, बच्चे का दूध से भरा हुआ बोतल को जब्त किया है. बता दें कि मरकच्चो थाना में 15 अक्टूबर को एक चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने की नीयत से तालाब में फेंक देने का मामला मरकच्चो के मूर्कमनाय टांड़ निवासी इंद्रदेवनाथ गोस्वामी ने दर्ज कराया था. एसपी अनुदीप सिंह ने कांड के उद्भेदन को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया था. टीम ने जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन कर लिया. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-india-won-after-51-balls-on-the-basis-of-kohlis-great-innings/">वर्ल्ड

कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही