Search

 
 
 

कोडरमा : प्रतिबंधित लॉटरी टिकट कारोबार से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार

 
Koderma : झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के कारोबार में कोडरमा पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तिलैया थानाक्षेत्र के तीन ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद तकरीबन 6 लाख रुपये के लॉटरी टिकट और 1लाख 98 हजार रुपए नगद पुलिस ने बरामद किए हैं. यह लॉटरी टिकट नागालैंड और बंगाल से मंगायी जाती थी और इस गिरोह का सरगना आयुष कुमार अपने कुछ सहयोगियों की मदद से इसे लोगों को बेचता था और लॉटरी की टिकट का रिजल्ट भी ऑनलाइन जारी किया जाता था. प्राइज मनी भी यह गिरोह ग्राहकों को खुद दिया करता थे. मामले की जानकारी देते हुए तिलैया थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा लॉटरी के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से नकदी और लॉटरी का टिकट बरामद किए गए हैं. इसे भी पढ़ें–चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-street-play-done-at-pawan-chowk-to-make-voters-aware/">चक्रधरपुर

: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पवन चौक पर किया नुक्कड़ नाटक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही