Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हत्या के 6 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा

Advertisement
Advertisement
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने सुनाई सजा Koderma : नाटकीय तरीके से फैयाज अंसारी का अपहरण कर अररिया ले जाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने सोमवार को 6 अभियुक्तों आनंद पासवान, अब्दुल हबीब मियां, मकसूद आलम, शिवनंदन कुमार, नेहरू पासवान और मोहम्मद इम्तियाज को 302 के तहत दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. साथ ही 50,000 जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी. वहीं न्यायालय ने साक्ष्य छुपाने का दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास और ₹10,000 जुर्माना लगाया. साथ ही कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष की सजा एवं ₹20,000 जुर्माना लगाया है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumri-will-come-on-cm-19-dc-reviewed-the-preparations/">गिरिडीह

: सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

क्या है मामला

मृतक का भाई मोहम्मद अजहर, झलपो तिलैया निवासी ने तिलिया थाना पुलिस को दिए बयान में कहा था उसका भाई उसे तिलिया सामंतो पेट्रोल पंप पर छोड़ने के लिए कहा था. पासपोर्ट बनाने की बात थी. उसके भाई ने बोला कि उसके साथी बोलेरो लेकर आ रहा है, उसके साथ वह रांची जाएगा और शाम तक लौट आएगा. उसके बाद वह वहां से चला आया. संध्या करीब 8:30 बजे जब वह अपने भाई के नंबर पर फोन किया तो उसका फोन कोई दूसरा व्यक्ति उठाया और कहा कि वह बाथरूम में है, थोड़ी देर बाद कॉल करना. थोड़ी देर के बाद वह कॉल किया तो उसके भाई का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा. दो-तीन दिनों तक खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने अपहृत व्यक्ति का मोबाइल ट्रेसिंग किया तो मामला का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस हत्याकांड में 6 अभियुक्तों तक पहुंची और उन्हें सबूत के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले के उद्भेदन में कोडरमा और अररिया पुलिस की अहम भूमिका रही थी. इसे भी पढ़ें :राहतः">https://lagatar.in/relief-20-more-beds-installed-in-the-trauma-center-of-rims-number-increased-to-73/">राहतः

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में लगाए गए 20 और बेड, संख्या बढ़कर हुई 73
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही