Search

 
 
 

कोडरमा: टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 6 घायल, 2 रिम्स रेफर

 
Koderma: सड़क हादसे में 6 लोग जख्मी हो गये जिसमें 2 लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. जिले के इंदरवा पेट्रोल पंप के समीप टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में टेंपो बेकाबू होकर पलट गयी. हादसे में 6 लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान दिलीप कुमार (उम्र 40 वर्ष, पिता शिव लाल रजक, मझलीटाड, डोमचांच), अनुज कुमार सिन्हा (उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय आनंद सिन्हा, ग्राम चित्रगुप्त नगर, कंकड़बाग पटना), कालेश्वर यादव (उम्र 42, पिता स्वर्गीय राम कुमार यादव, माथाडीह, डोमचांच), रघु यादव (उम्र 22 वर्ष, पिता बुधन यादव, ग्राम डोमचांच), गुडिया देवी (उम्र 35, पति बहादुर यादव) और प्रीति कुमारी (उम्र 5 वर्ष, पिता बहादुर यादव ग्राम गेदवाबीह डोमचांच) के रूप मे हुई है. इसे भी पढ़ें-वेटलिफ्टिंग:">https://lagatar.in/weightlifting-gold-expected-in-commonwealth-games-from-mirabai-chanu-once-used-to-request-wood-in-the-forest/">वेटलिफ्टिंग:

मीराबाई चानू से कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की उम्मीद, कभी जंगल में बिनती थी लकड़ी

बाइक सवार भी हुआ घायल

इंदरवा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से बाइक सवार ने टेंपो में टक्कर मार दी. हादसे में  टेंपो और मोटरसाइकिल सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही