Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : अवैध बालू उत्खनन में लगे 7 ट्रैक्टर जब्त, 7 गिरफ्तार

Koderma :  एनजीटी के रोक के बावजूद भी जयनगर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है. अवैध रूप से परिवहन एवं उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय और जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने अभियान चलाया. पुलिस ने प्रखंड के लतवेधवा, कटाडीह, इरगोबाद, हिरोडीह से अवैध रूप से परिवहन एवं उत्खनन करते हुए 7 ट्रैक्टर को जब्त किया. मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/the-state-government-has-approved-a-grant-of-18-crores-to-rinpas/">रांचीः

सरकार ने रिनपास को 18 करोड़ अनुदान की दी स्वीकृति

इनकी हुई गिरफ्तारी

मामले में रोहित चौहान (उम्र 20 वर्ष पिता धर्मेंद्र चौहान, ग्राम गोपालडीह), मोहम्मद कलीम उद्दीन (उम्र 40 वर्ष, पिता स्वर्गीय उस्मान मियां, ग्राम इरगोबाद), विकास चौहान (उम्र 23 वर्ष, पिता जितेंद्र चौहान ग्राम गोपालडीह), दीपक बेलदार (उम्र 41 वर्ष, पिता बालेश्वर बेलदार, ग्राम गोपालडीह), पंकज नोनिया (उम्र 25 वर्ष, पिता नरेश नोनिया ग्राम गोपालडीह), सनोज चौहान (उम्र 36 वर्ष पिता देवनारायण चौहान, ग्राम गोपालडीह) और सुरेंद्र चौहान (उम्र 23 वर्ष, पिता महेंद्र चौहान, ग्राम गोपालडीह) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सभी जयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :पहले">https://lagatar.in/earlier-there-was-a-slogan-now-there-is-a-concrete-solution-to-remove-the-poor-annapurna-devi/">पहले

था नारा, अब गरीब हटाने का हो रहा ठोस उपाय : अन्नपूर्णा देवी

होगी सख्त कार्रवाई- जिला खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय ने बताया कि अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जून से 15 अक्टूबर तक बालू का परिवहन एवं उत्खनन पूरी तरीके से बंद है. वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से बालू के खिलाफ छापामारी अभियान आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही