Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआ खेलने का दौर शुरु हो गया है. जुआरी दिन-रात जुआ खेलने में लगे हुए है. दरदाही स्थित पप्पू होटल से जुआ खेलते 9 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार जुआरियों को कोडरमा जेल भेज दिया गया. विभिन्न धाराओं के तहत मरकच्चो थाना कांड संख्या 103/2022 दर्ज किया गया है, मौके से 155 पीस ताश के पत्ते और 1810 रुपये बरामद किये गये. गिरफ्तार जुआरियों में पप्पू यादव, सरफराज अली, संतोष मोदी, महावीर साव, मोहन कुमार यादव, रामचंद्र साव, महेंद्र मोदी, पवन ठाकुर एवं पवन कुमार यादव हैं. सभी मरकच्चो थाना क्षेत्र के रहने वाले है. इसे भी पढ़ें–धनतेरस">https://lagatar.in/from-dhanteras-to-chhath-shutdown-ban-uninterrupted-power-supply-claim/">धनतेरस
से छठ तक शटडाउन पर पाबंदी, निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा [wpse_comments_tempate]
से छठ तक शटडाउन पर पाबंदी, निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा [wpse_comments_tempate]
Leave a Comment