Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Koderma: कोडरमा के झुमरीतिलैया में सर्वब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन हवन व आरती की गयी. शनिवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया जिस पर श्रद्धालु झूमते दिखे. साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ों श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर 2 बजे मोटरसाइकिल रैली व 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-406.jpg"

alt="" width="451" height="370" />
शोभायात्रा में पंडितों की टोली भजन कीर्तन, अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन, शंख ध्वनि व वैदिक मंत्रोचारण किया गया. इस दौरान जुलूस पांडेय मुहल्ला स्थित दुर्गा मंडप से निकलकर गांधी हाई स्कूल होते हुए पुराना बस स्टैंड, कोडरमा स्टेशन, झंडा चौक, अड़ी बंगला होते हुए बाईपास के रास्ते चित्रगुप्त नगर होते हुए दुर्गा मंडप पहुंची. इस दौरान हाथों में ध्वज के साथ श्रद्धालु जय दादा भगवान परशुराम, हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे. शोभायात्रा में झांकियां निकाली गई थी. गर्मी अधिक होने के कारण रास्ते में नींबू पानी व शरबत की व्यवस्था थी. नवयुवक हाथ में पताका लेकर ढोल बाजे की थाप पर नारे लगाते दिखे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-405.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
सभी कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, सीताराम पांडेय, अशोक पांडेय, भरतलाल पांडेय के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान, संजय पांडेय, आत्मानंद पांडेय, राजीव रंजन शुक्ला, मनीष पांडेय, अंनत पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, आशीष पांडेय, आलोक पांडेय, रतन पांडेय, उमाकांत पांडेय, बबलू पांडेय, बिनीत अनिहोत्री, मुन्ना पांडेय सहित कई ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/reconstitution-of-hazaribagh-swimming-association-harsh-president-and-dr-prahlad-became-secretary/">हजारीबाग

स्विमिंग एसोसिएशन का पुनर्गठन, हर्ष अध्यक्ष और डॉ. प्रह्लाद बने सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही