Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पांच लाख की लागत से करमा में बन रहा भव्य पूजा पंडाल

Advertisement
Advertisement
पंडाल निर्माण कार्य में जुटे हैं कुल 15 कारीगर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं मूर्तिकार Jhumri Tilaiya:  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करमा में वर्ष 1955 से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती चली आ रही है. समिति के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि यहां सबसे पहले दुर्गा पूजा की शुरुआत श्रम कल्याण केंद्रीय अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा की गई थी. तब से लेकर आज तक हर वर्ष की दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. समिति के सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष पंडाल बहुत ही भव्य और आकर्षक दृश्य में बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को खूब पसंद आएगी. पंडाल निर्माण का कार्य जामताड़ा जिले के लगभग 15 कारीगरों द्वारा निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिसमें लगभग पांच लाख रुपये खर्च आएंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-missile-man-dr-apj-abdul-kalam-remembered-on-his-birth-anniversary-2/">चाईबासा

: जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं मूर्तिकार रोहित कुमार

हजारीबाग के मूर्तिकार रोहित कुमार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं. प्रतिमाओं में मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा तैयार की जा रही है, जिसमें 75 हजार रुपए खर्च आएंगे. पूजा को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष मनोज साव, छोटी साव, रंजीत साव, राणा राजकुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, संटू सिंहा, पप्पू कुमार, प्रकाश कुमार, भोला कुमार, छोटू कुमार, गणेश दास, महादेव दास सहित अन्य सदस्य लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pds-shopkeepers-association-went-to-goilkera-and-submitted-memorandum-to-cm-got-assurance/">आदित्यपुर

: गोइलकेरा जाकर सीएम को पीडीएस दुकानदार संघ ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही