Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: श्याम शरण में आ जा रे के सेवादारों की हुई बैठक

Koderma: कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर की धार्मिक संगठन श्याम शरण में आजा रे के सेवादारों की बैठक हुई. बैठक में 11 महीने से चल रहे मासिक अरदास कीर्तन को ओर बेहतर करने व समय पर शुरु कराने पर चर्चा हुई. 22 मार्च को दीपेश जेठवा के देवी मंडप रोड स्थित निवास स्थल पर अरदास कीर्तन संध्या 06 बजे से अखण्ड ज्योत के साथ कराने का निर्णय लिया गया. जहां आलौकिक श्रृंगार के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. बैठक में नये सेवादारों को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा अप्रैल माह के 18 या 25 को वार्षिक उत्सव धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया. उत्सव में बाबा श्याम का दरबार अलौकिक श्रृंगार सवा मणि का प्रसाद व महा प्रसाद कराने का निर्णय लिया गया. वार्षिक उत्सव में स्थानीय व बंगाल राजस्थान और गुजरात से भी श्याम प्रेमी और भजन गायक पहुंचेंगे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में श्याम प्रेमियों का जत्था खाटुवाला धाम के लिए रवाना होगा. इसकी भी तैयारी के लिए सेवादारों से राय ली गई. बैठक की अध्यक्षता मनोज चौधरी ने की. बैठक में संजय अग्रवाल, मनोल लडढा, अरविन्द चौधरी, दिपेश जेठवा, विवेश सहल, विपुल चौधरी, उमंग कंदोई, राजेन्द्र वर्मा, मनोज जोशी, रंधीर कपसिमे, गणेश मजुमदार, संतोष लडढा, संजय नरेडी, नीतेश अग्रवाल, उमेश जोशी, किशोर मोदी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-accused-surrender-in-the-police-station-in-jugsalai-firing-case/">जमशेदपुर

: जुगसलाई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही