Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार में मंगलवार को 40 वर्षीया महिला की हत्या मामले में कोडरमा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मृतका सलमा खातून की बहन की बेटी से सबा अहमद का निकाह हुआ था. इससे पहले सबा अहमद और सलमा खातून के बीच करीब 3 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी. इस दौरान सबा अहमद ने सलमा खातून से निकाह करने का भरोसा दिया था. लेकिन उसने सलमा खातून की बहन की बेटी से निकाह कर लिया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. इसके बाद सुनियोजित तरीके से सबा अहमद ने मंगलवार की देर रात सलमा खातून को मिलने के लिए घर से दूर खेत में बुलाया. इस दौरान उसने महिला के दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि घटना को लेकर कांड सख्या 134/23 दर्ज कर इस मामले में मुख्य आरोपी सबा अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/bike-rider-husband-and-wife-died-after-being-hit-by-a-bus-son-serious/">कोडरमा
: बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर [wpse_comments_template]
: बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment