Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : धनबाद-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Koderma :   धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी.  जीआरपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की जेब से पहचान पत्र बरामद हुआ है. उसकी पहचान कोडरमा जिले के जयनगर निवासी अरमान खान के रूप में हुई है. युवक के पास कोडरमा स्टेशन तक का टिकट भी मिला है.

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में नीचे गिरा

जीआरपी द्वारा संभावना जतायी जा रही है कि किसी कारण वश अरमान कोडरमा स्टेशन पर नहीं उतर पाया होगा.  जिसके बाद उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की होगी. कोडरमा स्टेशन से थोड़ी दूर पर स्थित लराबाद के समीप वह ट्रेन से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : रिलायंस">https://lagatar.in/reliance-industries-market-cap-crosses-15-lakh-crores-tata-groups-market-valuation-also-increased/">रिलायंस

इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के पार, टाटा ग्रुप का मार्केट वैल्यूएशन भी बढ़ा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जीआरपी ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.  वहीं घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गयी. अरमान के परिजन सूचना पाकर जीआरपी कोडरमा पहुंचे.  परिजनों ने बताया कि अरमान खान गोवा में काम करता था. वो मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन से कोडरमा लौट रहा था. इसे भी पढ़ें : बोड़या">https://lagatar.in/youth-injured-due-to-firing-in-bodaya-died-in-rims-during-treatment/">बोड़या

में हुई गोलीबारी से घायल युवक की इलाज के दौरान रिम्स में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही