Koderma : एसीबी की टीम ने गुरुवार को एक बार फिर एक भ्रष्टाचारी को अपने गिरफ्त में लिया है. इस बार एसीबी के हत्थे चढ़े हैं प्रादेशिक वन प्रमंडल कोडरमा के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद. आपको बता दें कि एसीबी की टीम रेंजर को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो 45 सौ रुपये घूस ले रहे थे. बताया जा रहा है कि बसधरवा निवासी राजेन्द्र यादव से रेंजर ने 6 हजार रूपये रिश्वत मांगे मांगे थे जिसकी शिकायत उसने एसीबी से की थी. इस मामले की जांच की गई तो यह मामला सत्य पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने अपने अभियान के तहत रेंजर को रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-death-of-a-worker-working-in-tanko-company-under-mpl/">धनबाद:
एमपीएल के अधीन टेंकों कंपनी में कार्यरत कर्मी की मौत
: 238 सरकारी स्कूलों के लाइब्रेरी किए जाएंगे अपडेट [wpse_comments_template]
एमपीएल के अधीन टेंकों कंपनी में कार्यरत कर्मी की मौत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाने में मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र यादव अपनी रैयती जमीन पर 4 पेड़ नियमानुसार अनुमति लेकर कटवाये थे, जिसमें से 123 बोटा बना था. 123 बोटे में से 76 बोटा अनुमति लेकर उठवा लिये. सभी बोटों का उठावन हेतु ट्रंजिट फी भी जमा कर दिये थे. हाथियों के आने के कारण 47 बोटा उठना शेष रह गया था. जिसे पुनः उठाने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को आवेदन प्राप्त कराये तथा कुछ समय बीत जाने के बाद राजेन्द्र प्रसाद रेन्जर कोडरमा वन प्रक्षेत्र से मिलकर बोटा उठाने हेतु अनुरोध किये तो उनके द्वारा 47 बोटा उठवाने हेतु 6 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी. इसके बाद एसीबी से संपर्क कर राजेन्द्र यादव ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की और आखिरकार पूरी तैयारी के साथ पहुंची एसीबी की टीम ने रेंजर को रंगेहाथ पकड़ लिया. टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गयी. मामले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना में कांड संख्या 5/2022 दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-libraries-of-238-government-schools-will-be-updated/">जमशेदपुर: 238 सरकारी स्कूलों के लाइब्रेरी किए जाएंगे अपडेट [wpse_comments_template]
Leave a Comment