Search

 
 
 

कोडरमा: पत्थर खदान में हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल

 
Koderma: नवलसाही थाना क्षेत्र के चमारो स्थित पत्थर खदान में एक हादसा हुआ है. जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. मृतक मजदूर की पहचान 25 वर्षीय नरेश सिंह की रूप में हुई है. जो नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह का रहने वाला था. वहीं इस घटना में एक अन्य घायल व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय बच्चू सिंह के रुप में हुई है. जो मृतक नरेश सिंह के गांव का ही रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर पत्थर खदान में काम कर रहे थे. इसी दौरान पत्थर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. कुछ समय बाद घटनास्थल पर ही नरेश सिंह की मौत हो गयी. वहीं घायल बच्चू को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें- चासनाला">https://lagatar.in/sail-workers-and-contract-laborers-in-chasnala-start-economic-blockade-on-16-point-demands/38596/">चासनाला

में सेलकर्मी और ठेका मजदूरों ने 16 सूत्री मांगो को लेकर शुरू की आर्थिक नाकेबंदी [caption id="attachment_38666" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-17-at-14.56.45.jpg"

alt="पत्थर खदान में हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल" width="600" height="400" /> पत्थर खदान में हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल[/caption]

जान जोखिम में डाल काम करने को मजबूर हैं मजदूर

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में कई दर्जन पत्थर की खदानें हैं. लेकिन किसी भी खदान में मजदूरों के लिए खदान सुरक्षा का पालन नहीं किया जाता है. जिससे आए दिन किसी न किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. जिसके बाद मृतक के परिजनों से समझौते के नाम पर लेन-देन कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से भी सख्ती नहीं बरती जाती है. जिससे खदान मालिक भी सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में दो वक्त की रोटी के लिए मजदूर जान जोखिम में डाल कर काम करने को मजबूर हो जाते हैं. जिस खदान में ये घटना घटी है, वो भीम साव की बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-11-migrant-laborers-from-bokaro-giridih-hazaribagh-became-hostages-in-dubai-family-members-plead/38560/">बेरमो

: दुबई में बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग के 11 प्रवासी मजदूर बने बंधक, परिजनों ने लगायी गुहार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही