Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : फैक्ट्री में काम करने के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो स्थित जेके आई इंफ्रास्ट्रक्चर फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. बाराचट्टी, गया (बिहार) का रहने वाला मजदूर मतलु यादव फैक्ट्री में कार्य करने के लिए काफी ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था. फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा मजदूर की मौत को सामान्य दुर्घटना बताकर परिजनों के साथ मजदूर की मौत का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है. फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है. जान जोखिम में डालकर मजदूर काम करते हैं, जबकि स्थानीय लोगों के बजाए बाहरी मजदूरों को यहां काम पर लगाया जाता है, ताकि किसी हादसे के बाद मामले का निबटारा किया जा सके. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही