Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: थाना प्रभारी पर गाली गलौज का आरोप, कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा सदर थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर पर गाली गलौज का आरोप लगा है. यह आरोप थाना क्षेत्र के ही जलवाबाद के निवासियों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना कि जुम्मे की नमाज के वक्त राम नारायण ठाकुर एवं उनके सहयोगी बालेश्वर यादव जलवाबाद मस्जिद के पास पहुंच कर वारंटी मोहम्मद पप्पू की खोजबीन करने लगे. नहीं मिलने पर आरोपी को गाली देने लगे. जिसे स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने इसे गलत बताया. उन्होंने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=RNvAPyo8qjc

इसे भी पढ़ें-  PMO">https://lagatar.in/on-summoning-the-election-commissioners-in-the-pmo-the-opposition-slammed-said-to-what-extent-the-modi-government-will-stoop-down-on-destroying-the-institutions/">PMO

में चुनाव आयुक्तों को तलब करने पर विपक्ष का हल्ला बोल, कहा, मोदी सरकार संस्थाओं को नष्ट करने पर किस हद तक नीचे गिरेगी         

एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

उन्होंने बताया कि हमारी एसपी कोडरमा से बात हुई है. एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैयाज केसर ने बताया कि उस वक्त घर में प्रवेश किया जिस समय घर की महिलाएं जुम्मे की तैयारी कर रही थी. बिना महिला पुलिस के घर में प्रवेश करना बिल्कुल जायज नहीं है. पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-  UP">https://lagatar.in/the-foundation-stone-of-ganga-expressway-in-shahjahanpur-modi-said-some-parties-also-have-problems-with-the-countrys-heritage-the-vote-bank-worries/">UP

के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास, मोदी ने कहा, कुछ दलों को देश की विरासत से भी दिक्कत, वोटबैंक की चिंता सताती है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही