Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को जहर देकर मारने का आरोप

Koderma :  सतगावां थाना क्षेत्र के चांदडीह में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की मौत का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका की मां सिया देवी ने सतगावां थाना में आवेदन देकर अपने ही गाँव के आनंदी यादव उसकी पत्नी रेणु देवी, पुत्र बंटी कुमार, बिट्टू कुमार और आनंदी यादव के ससुर पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान छोटी कुमारी (14 वर्ष) के रूप मे हुई है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/burning-of-effigies-protests-against-not-calling-the-president-for-the-inauguration-of-the-parliament-house/">रांचीः

वामदलों ने फूंका पीएम का पुतला

पुलिस मामले की कर रही तहकीकात

मृतका छोटी कुमारी शुक्रवार को दिन में 12 बजे के करीब आरोपी के घर गई थी. आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई उसे जहर पिला दिया गया. प्रेम प्रसंग मे इस घटना को अंजाम दिया गया. परिजनों ने पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए नवादा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. शनिवार अहले सुबह शव को घर लाया गया और इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की के माता व अन्य लोगों का बयान लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें :अधीनम">https://lagatar.in/adhinam-handed-over-sengol-to-modi-will-be-installed-in-the-new-parliament-house-with-the-inauguration/">अधीनम

ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही