Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: चंदवारा सीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप, पदाधिकारी ने किया इनकार

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा के चंदवारा सीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. मामला जिले के चंदवारा प्रखंड कार्यालय का है. बकाये भुगतान को लेकर एक व्यक्ति प्रखंड कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठा था. उसने सीओ पर बैनर फाड़ने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. आरोप लगानेवाला का नाम दशरथ पासवान है. उन्होंने कहा कि चौदहवें वित्त आयोग से नाली का काम लिया था. काम पूरा हो चुका है. लेकिन इस काम का अंतिम बिल 60 हजार रुपए है. जो अभी तक नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/modis-former-economic-advisor-bhalla-claims-like-a-beautiful-dream-of-mungeri-lal/">मोदी

के पूर्व आर्थिक सलाहकार भल्ला के दावे मुंगेरी लाल के हसीन सपने  जैसा   
कहा कि बिल के भुगतान के लिए पिछले एक साल से चंदवारा मुख्यालय का चक्कर लगा रहा हूं. बिल पास करने के लिए पंचायत सेवक ने घूस भी मांगा था. काम नहीं होने पर मंगलवार को बैनर लगाकर हड़ताल पर बैठने जा रहा था. उसी समय चंदवारा प्रखंड के अंचल अधिकारी राम रतन बर्णवाल ने आकर मुझे जाति सूचक शब्द कहा. मुझे मारा. बैनर को फाड़ दिया, मैं न्याय चाहता हूं. इस संबंध में सीओ ने कहा कि आचार संहिता में हड़ताल पर बैठना मना रहता है. फिर भी यह जबरन हड़ताल पर बैठना चाह रहे थे. थप्पड़ मारने के आरोप पर कहा कि सीसीटीवी कैमरा देख सकते हैं. सच्चाई का पता चल जाएगा. सीओ ने कहा कि घूस मांगने की जांच करवाएंगे. अगर पंचायत सेवक दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें- गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-organized-covid-vaccine-awareness-campaign-in-banshidhar-nagar/">गढ़वा:

भाजपा युवा मोर्चा ने कोविड टीका को लेकर किशोरों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही