Koderma : कोडरमा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज प्रताड़ना के अभियुक्त अमरजीत बारहपुरिया, जहानाबाद निवासी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी. वहीं 498 ए आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा 10 हजार जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतनी होगी. इस प्रकार अभियुक्त को कुल 13 वर्ष की सजा भुगतनी होगी. अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक पीपी पीके मंडल ने किया. इस दौरान सभी 8 गवाहों का परीक्षण कराया गया. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनवर हुसैन ने दलीलें पेश की. न्यायालय ने मृतका अलका कुमारी की छोटी बच्ची के लालन-पालन एवं शिक्षा हेतु झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत उचित मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-husband-appealed-to-wife-and-in-laws-in-police-station-to-protect-life-and-property/">आदित्यपुर
: पति ने थाने में लगाई पत्नी व ससुराल वालों से जानमाल की रक्षा की गुहार
चार दिन बाद तैरता मिला पोखरिया में डूबे 28 वर्षीय सोनू भुईयां का शव [wpse_comments_template]
: पति ने थाने में लगाई पत्नी व ससुराल वालों से जानमाल की रक्षा की गुहार
क्या है पूरा मामला
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिमा टॉकीज के पीछे का यह काफी चर्चित मामला रहा है. उक्त मामले में महिला के ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक जुलाई 2014 को एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में विनीत कुमार, शिल्पी एवं अलका थी. मरने से पूर्व अपने सुसाइड नोट में विनीत कुमार, अलका देवी एवं शिल्पी ने लिखा था कि अलका की शादी 25 मई 2013 को अमरजीत बरहपुरिया के साथ हुई थी. उन सभी की मौत का जिम्मेदार अमरजीत बरहपुरिया एवं उसके परिवार के लोग हैं. मृतक के पिता जगन्नाथ प्रसाद के लिखित आवेदन पर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया था. जगन्नाथ प्रसाद ने भी थाना को दिए आवेदन में उसके पुत्र एवं दो पुत्री की हत्या का आरोपी अमरजीत वरहपुरिया एवं उसके परिजनों को बताया था. ज्ञात हो कि कि जिस वक्त यह घटना घटी थी उस वक्त अलका देवी की एक डेढ़ से दो माह की गोद में बच्ची थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-body-of-28-year-old-sonu-bhuiyan-who-drowned-in-pokharia-was-found-floating-after-four-days/">धनबाद:चार दिन बाद तैरता मिला पोखरिया में डूबे 28 वर्षीय सोनू भुईयां का शव [wpse_comments_template]
Leave a Comment