Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ट्रेड लाइसेंस को लेकर झुमरी तिलैया में कार्रवाई शुरू

Advertisement
Advertisement
Koderma :  ट्रेड लाइसेंस को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद ने मंगलवार से कार्रवाई शुरू कर दी है. नप के ईओ विनीत कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर की दुकानों में ट्रेड लाइसेंस को लेकर दुकानों की जांच की गयी. इसमें ट्रेड लाइसेंस नहीं होने की स्थिति में शहर की छह दुकानों को सील कर दिया, जबकि अतिक्रमण को लेकर एक फुटपाथी दुकानदार पर दो हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेड लाइसेंस के अभाव में जिन दुकानों को सील किया गया है उनमें झंडा चौक स्थित जैन इलेक्ट्रॉनिक्स, वार्ड 12 में संचालित तेजस कलेक्शन, मनोहर प्रेस, ब्लॉक रोड में संचालित वीरू फर्नीचर, एके डिजिटल के नाम शामिल हैं. जबकि पुराना बस स्टैंड स्थित विवाह भवन को सील किया गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-christmas-market-faded-chinese-goods-banned-so-decoration-items-are-expensive/">रांची

: क्रिसमस बाजार फीका, चाइनिज सामान बैन, इसलिए सजावट की चीजें महंगी

जुर्माना भी लगाया गया

इसके साथ साथ अतिक्रमण को लेकर इरशाद परवेज फुटपाथ जूता दुकान पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मालूम हो कि पिछले कई महीनों से नप के द्वारा लोगों को ट्रेड लाइसेंस लिए जाने के लिए कहा जा रहा था. समय सीमा बीत जाने के बाइ यह कार्रवाई की गयी. बाजार में दुकानदारों पर कार्रवाई होते देख वैसे कई दुकानदार जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं थे. उनके बीच भगदड़ मच गयी और लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर अपना बचाव किया. कार्रवाई के दौरान नप के इओ विनीत कुमार, थाना प्रभारी अजय सिंह, सिटी मैनेजर प्रशांत भारती, टैक्स दारोगा महादेव यादव, रितिका पिंटेक कंपनी के प्रबंधक विनोद रवानी, सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह, भोला दास, रौशन कुमार, अजय कुमार के अलावा पुलिस के कई जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही