Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आदर्श फाउंडेशन ने बिरहोर कॉलोनियों में चलाया शिक्षा जागरुकता अभियान, स्कूल जाने वाले 50 बच्चों को किया चिन्हित

Koderma : सरकार का लक्ष्य है एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाये, इसलिए सरकार द्वारा आठवीं क्लास तक की शिक्षा निःशुल्क एवं अनिवार्य है. इन दिनों आदर्श फाउंडेशन द्वारा कोडरमा जिला के बिरहोर कॉलोनियों में शिक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके माध्यम से आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को विद्यालय से जोड़ने एवं विद्यालय में नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करवाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जयनगर प्रखंड के तिलोकरी पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी खरपुका एवं डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी नलवा में शिक्षा जागरुकता अभियान के दौरान विद्यालय में नामांकन योग्य कुल 13 बच्चों को चिन्हित किया गया.

स्कूल जाने योग्य 50 बच्चों को किया चिन्हित

आदर्श फाउंडेशन द्वारा कोडरमा जिला के बिरहोर कॉलोनी झरनाकुंड, लोकाई, फुलवरिया, सितवा जमुनियां, खरपुका एवं नलवा में डोर टू सर्वे कर विद्यालय में नामांकित होने योग्य कुल 50 बच्चों को चिन्हित भी किया जा चुका है. इन बच्चों की उम्र 7 साल से 9 साल के बीच है. नए सत्र में पोषक क्षेत्र स्थित सरकारी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत की मौजूदगी में इन बच्चों का नामांकन करवाया जाएगा. शिक्षा के प्रति बिरहोर समुदाय के लोग जागरूक हों, इसके लिए नियमित विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी दीपक बिरहोर, रोहित बिरहोर, रवि बिरहोर, बिंदिया कुमारी, शिवानी कुमारी एवं पूनम कुमारी को आदर्श फाउंडेशन द्वारा सम्मानित भी किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/18rc_m_123_18032023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1204" /> आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अन्य बच्चों की तरह आदिम जनजाति बिरहोर के बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करवाना हम सभी की नैतिक जवाबदेही है. प्रायः यह देखने को मिल रहा है कि जानकारी के अभाव में बिरहोर समुदाय के लोग अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में नहीं करवा पाते, कुछ नामांकित बच्चे बाल श्रम सहित अन्य कामों में लगे हुए हैं. कोडरमा के सभी बिरहोर कॉलोनियों में डोर टू डोर सर्वे कर विद्यालय जाने योग्य बच्चों की सूची तैयार कर विद्यालय से जोड़ने एवं ठहराव सुनिश्चित करवाने के लिए शिक्षा जागरुकता अभियान कोडरमा के साथ-साथ  हजारीबाग, गिरिडीह एवं चतरा में चलाया जा रहा है. शिक्षा जागरुकता अभियान में महेंद्र बिरहोर, कार्तिक बिरहोर, विरेन्द्र बिरहोर, शंकर बिरहोर, सोमर बिरहोर, राजू बिरहोर, कर्मा बिरहोरनी, फगुनी बिरहोरनी, रीता बिरहोरनी सहित आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं राहुल कुमार सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही