Search

 
 
 

कोडरमा: सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन सख्त, रैयतों को नोटिस

 
Koderma: बरही से रजौली तक एनएच फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना का काम तेजी से किया जा रहा है. इसे समय पर पूरी करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. इस क्रम में जिला प्रशासन रैयतों को पहले किये गये भुगतान की जांच कर रही है. साथ ही जो संदिग्ध हैं, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है. इस परियोजना को दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की देखरेख में सड़क निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है. वहीं पदाधिकारी और उनकी टीम लगातार आमजनों से मिलकर सड़क निर्माण कार्य को पूरी करने में लगी है. इसे भी पढ़ें–  उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-reaches-kedarnath-temple-offers-prayers-performs-rudrabhishek-to-lord-shiva/">उत्तराखंड

: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को सड़क निर्माण कार्य में सहयोग देने के लिए धन्यवाद कहा है. साथ ही पदाधिकारी रैयतों को राशि भुगतान करने को लेकर सजग हैं. दूसरी ओर जिन रैयतों ने राशि मिलने के बाद भी अतिक्रमण किया है, उन पर कार्रवाई कर कब्जे को हटाया जा रहा है. इस क्रम में अतिक्रमित घरों को तोड़ा जा रहा है. वहीं एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में कई मौजों में पूर्व में किये गये भुगतान की जांच की जा रही है. जांच के क्रम में जो संदिग्ध पाये गये हैं, उन रैयतों को नोटिस दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही