Search

 
 
 

कोडरमा : कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से दूर, मुवक्किल रहे परेशान

 
Koderma :  राज्यभर में संशोधित कोर्ट फीस विधेयक के खिलाफ अधिवक्ता शुक्रवार से न्यायिक कार्य से दूर रहे. वे शनिवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्यों से दूर रहेंगे. कोडरमा के भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से दूर रहे. इससे न्यायिक कार्यो पर प्रभाव पड़ा. वहीं जानकारी के अभाव में कोर्ट पहुंचे मुवक्किल मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश लाल सलूजा और महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संघ का मानना है कि न तो हम हडताल कर रहे हैं और न ही अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रख रहे हैं. बल्कि सच्चाई यह है कि अधिवक्ता गरीब, निर्धन लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. लेकिन कोर्ट फीस की वृद्धि ने न्याय दिलाने में परेशानी होगी. उन्होंने बताया वकील डीसी, एसडीओ, जिला उपभोक्ता फोरम, एसी, डीसीएलआर कोर्ट से भी अलग रहे. इसे भी पढ़ें– सूखे">https://lagatar.in/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-9-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b/">सूखे

का आकलन करने 9 जनवरी को झारखंड आएगी केंद्रीय टीम

जिले के 450 अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे दूर

संघ के मोतीलाल शर्मा ,शिवनंदन शर्मा, राजकुमार सिन्हा, अरूण कुमार सिंह, देवेन्द्र शर्मा, कृष्णदेव यादव, धीरज जोशी, प्रकाश मोदी, चंदन पांडेय, प्रदीप कुमार, रीतम कुमारी, रीना कुमारी, संतोष सिंह, प्रमोद यादव, प्रशांत कुमार, तरूण कुमार, मुमताज अंसारी, रामेश्वर यादव, विनोद कुमार अविनाश,राकेश झा, अनवर हुसैन, सुरेश कुमार, सुरेश प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, भुनेश्वर राणा, उदय शंकर सिन्हा समेत करीब 450 जिलेभर के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहे. इसे भी पढ़ें– लोकेश्वर">https://lagatar.in/disclosure-of-lokeshwar-murder-case-friend-betrayed-and-killed-him-by-hitting-him-with-a-brick/">लोकेश्वर

हत्याकांड का खुलासा : दोस्त ने की गद्दारी तो ईंट से कूच कर हत्या कर दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही