Search

 
 
 

कोडरमाः रोटरी क्लब के अजय अग्रवाल उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए हुए सम्मानित

 
Koderma: राजगीर में आयोजित बिहार-झारखंड रोटरी मंडल 3250 में स्थित 102 क्लब के कार्यों की समीक्षा हुई, और अच्छे कार्यों के लिए चुनिंदा क्लबों और पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया. बता दें कि रोटरी मंडल 3250 में पूरे बिहार-झारखंड में संचालित कुल 102 रोटरी क्लबों के बीच पूरे साल के कार्यों के आधार पर वर्षांत में एक भव्य समारोह में सामाजिक क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को पुरस्कार के लिए चुना जाता है. कोडरमा रोटरी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी क्लब में पहली बार यूथ विंग का गठन हुआ है. 12 युवा सदस्यों की टीम ने जनवरी में ऐतिहासिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया था. रोटरी में यूथ विंग के गठन, नेतृत्व कौशल और लोकप्रियता के लिए मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर और आला अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व मंडलाध्यक्ष संदीप नारंग (धनबाद) ने भव्य समारोह में रोटरी कोडरमा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल को उभरता नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बता दें कि समाज सेवा में उत्कृष्टता की परंपरा का कोडरमा रोटरी ने सदैव निर्वहन किया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pm-prasad-takes-over-as-cmd-of-coal-india/">धनबाद:

पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया के सीएमडी का पदभार संभाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही