Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : अखिल भारतीय नौजवान संघ ने अग्नीपथ योजना का किया विरोध, कहा नौजवानों के साथ धोखा

Koderma : अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला इकाई के नेतृत्व में अग्नीपथ योजना के खिलाफ जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. सैकड़ों की संख्या में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, जिला सचिव कयूम उद्दीन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. युवा नेता दशरथ पासवान और जिप सदस्य महादेव राम ने कहा यह योजना नौजवानों के साथ धोखा है मोदी जी सिर्फ नौजवानों के खिलाफ ही नहीं बल्कि किसानों एवं मजदूरों के भी खिलाफ है. इसे भी पढ़ें- क्रिएटिव">https://lagatar.in/biotechnology-has-immense-potential-for-creative-students-prerna-sharma/">क्रिएटिव

विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी में असीम संभावनाएं हैं : प्रेरणा शर्मा

बेरोजगार युवकों को मिले भत्ता - कयूम उद्दीन

धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन ने कहा कि प्रत्येक साल लगभग 20 लाख झारखंड में नौजवान बीए की डिग्री हासिल करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती है बीए की डिग्री हासिल करने वाले युवक को 10 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देने की आवश्यकता है. भाकपा के अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव, सहायक अंचल मंत्री सुखदेव पांडे, उदय भारती, महेश प्रसाद सिंह, रंजीत भारती, विनोद पासवान ने भी संबोधित किया. धरना के पश्चात 7 सूत्री स्मार पत्र कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश रजक महादेव राम रंजन रजक कयूम उद्दीन अंसारी भोला रजक पुरुषोत्तम यादव थे. धरना में बजरंगी कुमार अखिलेश पांडे जमुनादास राजेंद्र रजक बबलू दास अजय पासवान ब्रह्मदेव राणा बुलाकी यादव घानो रजक संजय रजक विनोद रजक अनील रजक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कोडरमा अंचल मंत्री रामेश्वर यादव ने किया. इसे भी पढ़ें- प्रतिभावान">https://lagatar.in/hemant-goverment-will-make-art-gallery-an-exercise-to-cherish-the-paintings-of-talented-painters/">प्रतिभावान

चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही