Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का अयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय चला रहा है. अभियान के तहत महाविद्यालय के बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं, सहायक प्राध्यापक और महाविद्यालय के सदस्यगण ने अपने-अपने घरों से मिट्टी और चावल लाकर कलश में एकत्रित किया. इस मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हमें अपने देश की संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है. विविधता में एकता को बनाए रखने का संदेश देता है. शहीद सभी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें-बेंगाबादः">https://lagatar.in/bengabad-husband-of-woman-who-committed-suicide-due-to-debt-pressure-also-dies/">बेंगाबादः

कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने वाली महिला के पति की भी मौत

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर महाविद्यालय के प्रशिक्षु उमेश दांगी, सूरज कुमार, जितेंद्र ,रजनी कुमारी, शम्मा प्रवीण, सुप्रिया, निराला, ज्योति प्रसाद, रेणु, कलावती, अनुराधा अन्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार दास, मनीष सिन्हा एवं शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, चुन्नु कुमार, रोहित कुमार, दीपक पाण्डेय, मुख्तार आलम, निशा कुमारी, सुधीर कुमार अन्य मौजूद रहे. दूसरी खबर

कोडरमा : ब्यूटीशियन और सिलाई कंपटीशन का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/13rc_m_185_13102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma : झुमरी तिलैया रोटरी क्लब कोडरमा सहेली सेंटर के द्वारा ब्यूटीशियन और सिलाई कंपटीशन कराया गया. ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया जबकि सिलाई प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया. ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी,तृतीय स्थान रिंकी कुमारी को मिला. वहीं सिलाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन कुमारी, द्वितीय स्थान अनुपमा कुमारी और तृतीय स्थान गुड़िया सिंह और गुड़िया भारती को मिला. सहेली केंद्र की डायरेक्टर कविता दारूका ने बताया कि सहेली सेंटर कोडरमा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और आज उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-district-bar-association-election-activity-intensifies-nomination-process-over-and-two-news-including/">हजारीबाग

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन की प्रक्रिया खत्म समेत दो खबरें

कोर्स करने के बाद लड़कियां आर्थिक रूप से हुईं सशक्त

सहेली केंद्र की अध्यक्ष माला दारूका ने कहा कि ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई कोर्स में पारंगत होकर बालिकाएं अपनी जीविका चला रही है. रोजगार प्राप्त कर रही है. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं शहर के काव्या ब्यूटी पार्लर आदि कई सौंदर्य दुकानों में कार्य कर रही है. इस प्रतियोगिता में जज के रूप में रितु सेठ और कविता दारूका ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपना अच्छा परफॉर्मेंस दिया. मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं. भाग लेने वाली सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया. ब्यूटीशियन,सिलाई सीखाने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.

मौके पर ये रहे मौजूद

रोटरी सचिव नवीन जैन ने कहा कि सहेली सेंटर रोटरी कोडरमा का परमानेंट प्रोजेक्ट है. यहां पर शहर और आसपास के गांव की जरूरतमंद महिलाएं आकर कंप्यूटर क्लास, मेहंदी,कढ़ाई,, सिलाई ब्यूटीशियन आदि का कोर्स करती है. समाज सेवा के क्षेत्र में सहेली सेंटर महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वालंबी बना रही है. मौके पर रूबी देवी,नीतू कुमारी, अंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता महतो,नेहा भारती,सविता कुमारी,पुष्पा कुमारी, प्रियंका मोदी,रश्मि कुमारी, कीर्ति कुमारी,प्राची कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, रिचा कुमारी शुक्ला, अंजली कुमारी,खुशबू कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि लोग उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही