Koderma: ग्रिजली विद्यालय की छात्रा अनन्या सिंह का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है. भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अन्तर्गत, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल होकर छात्रा ने अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है. छात्रा को पुरस्कार के तौर पर 10 हजार रुपये और सर्टिफिकेट दिया गया. छात्रा ने अपना प्रोजेक्ट जिसका विषय सेफ्टी नेकलेस फॉर विमेंस एंड गर्ल्स था मंत्रालय में जमा कराया था. जिसके बाद छात्रा के प्रोजेक्ट को पूरे झारखंड में चयन की जाने वाली सूची में शामिल किया गया. प्राप्त हुए उपरोक्त राशि का प्रयोग करके छात्रा को अपने प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देना है. फिर विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करना है. बता दें कि ग्रिजली के 8 छात्र पहले भी इस पुरस्कार को हासिल कर चुके है. छात्रा की सफलता पर विद्यालय के निदेशक, सीईओ, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बीडी नस्कर, तुषार चौधरी, प्रीति जगनानी ने अनन्या व उनके अभिभावकों और उनके मेंटर सुधांशु कुमार को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें: 3000">https://lagatar.in/3000-pavement-shopkeepers-gherao-corporation-office-adamant-on-demand-of-vending-zone/">3000
फुटपाथ दुकानदारों ने किया घेरा निगम कार्यालय, वेंडिंग जोन की मांग पर अड़े [wpse_comments_template]
कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय की छात्रा अनन्या का कमाल, इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

Leave a Comment