Search

कोडरमा : आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कुरीतियों से जुड़ी कानूनी सलाह दी गयी

Koderma : जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जयनगर प्रखंड सभागार में किया गया. जिसमें जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा सभी सेविका एवं सहायिकाओं को बाल श्रम, बाल उत्पीड़न, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से इससे जुड़े कानूनी सलाह से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-clean-school-healthy-children-program-started-in-primary-schools/">चाईबासा

: प्राथमिक विद्याालयों में शुरू हुआ स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ्य बच्चे कार्यक्रम इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत भवन में सक्रिय महिलाओं के साथ बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कर्मी संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण सामाजिक कुरीति ही नहीं कानून जुर्म भी है. जेएसएलपीएस की सक्रिय महिला सदस्यों को बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण व भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिये अपने-अपने समूह में चर्चा कर लोगों को जागरुक करने की अपील की गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//