Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Koderma : डोमचांच में युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को डोमचांच के नवादा चौक पर कोडरमा-गिरिडीह रोड को जाम कर दिया. इसकी वजह से कई घंटों तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा. बता दें कि जिले के नवलशाही थानाक्षेत्र अंतर्गत रायडीह रोड के रेलवे पुल के समीप युवक का शव शुक्रवार देर शाम बरामद किया गया था. इसकी पहचान शंकर साव (पिता- लालो साव, नवादा, पुरनाडीह निवासी) के रुप में हुई. शंकर साव टेम्पू से गांव-गांव घूमकर अनाज की खरीद-बिक्री करता था. घटनास्थल पर टेम्पू पर चावल की बोरी और मृतक का मोबाइल मिला. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-alerted-villagers-by-issuing-leaflets-appealed-not-to-go-to-the-forest/">किरीबुरू

: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ग्रामीणों को किया सतर्क, जंगल में न जाने की अपील
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

सूचना पर डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, नवलशाही थाना प्रभारी अनिल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, अंचल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार का आश्वासन दिया. शुक्रवार की रात को ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था. वहीं घटनास्थल की घेराबंदी कर शनिवार को डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच की गई.  इधर घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को शव के साथ प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. मौके पर अंचलाधिकारी मां देवप्रिया पहुंची और लोगों को शांत किया. वहीं माले जिला सचिव राजेन्द्र मेहता ने युवक की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी होनी चाहिए. अगर 72 घंटा में हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाकपा माले आंदोलन पर उतरेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rajpura-colliery-managers-office-surrounded-for-electricity-and-water/">धनबाद:

 बिजली-पानी के लिए राजपुरा कोलियरी प्रबंधक कार्यालय का घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही