Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 18 अप्रैल को मनाया जायेगा 'श्याम शरण में आजा रे' का वार्षिक उत्सव

Koderma: कोडरमा में श्याम शरण में आजा रे की बैठक अग्रसेन भवन में हुई. जिसमे 18 अप्रैल को शिववाटिका में भजनों का आयोजन धूम धाम से करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर बाबा श्याम का शीश दरबार सजाया जायेगा व अखंड ज्योत के संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा. बैठक में श्याम महिला प्रेमी ने वार्षिक उत्सव को लेकर झुमरी तिलैया के झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से झांकी के साथ निशान यात्रा सुबह 7 बजे निकालने का निर्णय लिया. यह यात्रा झुमरी तिलैया के झंडा चौक और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए शिव वाटिका पहुंचेगी. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के गायकों में श्याम अग्रवाल, हर्ष तनेजा, श्वेता कौशिक, अनमोल - शुभम परासर, अनुभव अग्रवाल, पायल अग्रवाल के साथ स्थानीय श्याम भजन गायक रवि दाहिमा शामिल होंगे. दूर दराज से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे.

ये रहे मौजूद

बैठक में अशोक खाटूवाला, अरविंद चौधरी, संजय अग्रवाल, रवि दाहिमा, प्रवीण सिंह, विपुल चौधरी, संजय पिलानिया, दीपेश जेठवा, संजय नरेडी, रणधीर कपसीमे, अजय शर्मा, उमेश जोशी, महावीर खेतान, मनोज जोशी, मनोज लड्ढा, उमंग कंदोई, विवेक सहल, गणेश मजूमदार, पियूष सहल, नवीन सिन्हा, पंकज केसरी, अजय जगनानी, अनुराग हिसारिया, यश दाहिमा, यश बंसल, प्रवीण जोशी, चिंटू अग्रवाल, ऋषभ सिंह, ममता नरेडी, कृतिका मोदी, शालिनी दाहिमा, रीना खेतान, मूली शर्मा, पूनम सहल, ज्योति शेखावत, सीमा सहल, पिंकी खेतान, पायल जोशी, ऊषा देवी, आभा सुरेखा संग अन्य सेवादार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-class-10-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही