Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 89 लोगों के बीच बांटे गये कृत्रिम अंग

Advertisement
Advertisement
मारवाड़ी समाज निःस्वार्थ जनसेवा के कार्य में लगा है : अतुल सिंघल Jhumritilaiya:  श्री अग्रसेन भवन में दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. 89 जरूरतमंद लोगों के बीच कृत्रिम हाथ, पैर, क्लिपर्स और श्रवण यंत्र बांटे गये. श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से श्री अग्रवाल समाज और प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया था. बतौर मुख्य अतिथि भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अतुल सिंघल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, नगर प्रशासक हर्षवर्धन, मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया उपस्थित थे. मौके पर ईई अतुल सिंघल ने कहा कि मारवाड़ी समाज निःस्वार्थ जनसेवा के कार्य मे लगा है. युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति होती है. वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रेरणा शाखा और अग्रवाल समाज ने दिव्यांग के लिए जो कार्य किया है वो अद्वितीय है. यह खर्चीला है लेकिन निःशुल्क उपलब्ध कराकर मानवता के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें :करम">https://lagatar.in/there-will-be-special-arrangements-in-rmc-meeting-sarna-places-and-akhara-regarding-karam-parv/">करम

पर्व को लेकर RMC में बैठक, सरना स्थलों और अखड़ा में होगी विशेष व्यवस्था
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/20rc_m_388_20092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर अग्रवाल समाज के सह सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन दारूका, महेश दारूका, संजीव खेतान, ओम खेतान, संजय अग्रवाल, संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढ़ा, राजू शर्मा, राहुल जैन, संजय खेमानी, यश बंसल, माहेश्वरी महिला समाज की रश्मि पचीसिया, कार्यक्रम की परियोजना निदेशक नेहा हिसारिया, आशा बजाज प्रेरणा शाखा की प्रीति केडिया, काजल गुप्ता, मिनी हिसारिया, मीणा हिसारिया, स्नेहा खेतान, कृतिका मोदी, रश्मि शर्मा, उषा शर्मा, स्वेता गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, पायल खाटूवाला, पिंकी खेतान आदि उपस्थित थे. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-appeal-to-the-deputy-commissioner-to-set-up-a-shop-on-the-footpath/">धनबाद:

फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए उपायुक्त से गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही