Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : अवैध खदानों से निकाले जा रहे अभ्रक, माइका माफिया मालामाल

Koderma : माइका का अवैध कारोबार करने वाले खूब कमाई कर रहे हैं. वन संरक्षण कानून लागू होने के बाद कोडरमा में सभी माइका खदानें बंद कर दी गई. बावजूद इसके बाजार में माइका की डिमांड कम नहीं हुई है और न ही बाजार बंद हुआ है. एक समय था जब कोडरमा में माइका (Mica Mining) की सैकड़ों खदानें हुआ करती थी. इन खदानों से सैकड़ों टन माइका हर रोज़ निकाला जाता था. इसी कारण कोडरमा को माइका नगरी भी कहा जाता है. 1980 में फॉरेस्ट एक्ट के आने के बाद सभी खदानें बंद हो गईं, मगर माइका का कारोबार आज भी फल-फूल रहा है. आंकड़ों के मुताबिक माइका के कारोबार में लगातार इजाफा हो रहा है. तकरीबन हर साल 350 से 500 करोड़ का व्यापार आज भी माइका के ज़रिए किया जा रहा है. लेकिन इसका फायदा सरकार को नहीं मिल रहा. इसे भी पढ़ें–मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-land-conservation-department-distributed-pump-sets-among-farmers/">मनोहरपुर

: भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों के बीच पंप सेट का किया वितरण https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/MICKA-2-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" />

पूरे विश्व में है माइका की भारी डिमांड

माइका खदानों के बाहर या अंदर आज भी बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है. भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में इसकी डिमांड दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट के अलावा कुछ ऐसे उत्पाद हैं, जिनके निर्माण में सिर्फ माइका का ही इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा अब तक किसी देश में माइका का दूसरा विकल्प भी तैयार नहीं किया जा सका है. ऐसे में खदानों के बंद होने के बाद वैध रूप से न सही, अवैध रूप से ही माइका का कारोबार जारी है. इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए बंद पड़े माइका खदानों के बाहर कचरे को सरकार ने डंप के रूप में चिन्हित कर नीलामी जरूर करवाई, लेकिन इस नीलामी में खामियों का फायदा उठाकर आज भी माफिया माइका का अवैध कारोबार कर रहे हैं. कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने कचरे की नीलामी तो की लेकिन इसका फायदा सरकार को न मिलकर माफियाओं को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें–बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-police-arrested-one-who-cultivates-illegal-opium-on-forest-land/">बंदगांव

: वनभूमि पर अवैध अफीम की खेती करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही