Search

 
 
 

कोडरमा: ASI रामस्वरूप यादव पर वारंटियों को बचाने का आरोप

 
Koderma: चंदवारा निवासी पिन्टू कुमार साव ने चंदवारा थाना के एएसआई रामस्वरूप यादव पर वारंटियों को बचाने का आरोप लगाया है. इस संबध में पुलिस अधीक्षक कोडरमा को आवेदन दिया गया है. दिए गए आवेदन में कहा है कि उसकी पत्नी सरिता देवी ने एक मामला दर्ज कराया था, जिसकी कांड संख्या 91-21 है. यह मुकदमा 22 व्यक्तियों पर है जिसमें कुछ अभियुक्त न्यायालय द्वारा जमानत करवा चुके हैं. वही कुछ अभियुक्त ने आज तक जमानत नहीं करवाया, जबकि उन लोगों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व वारंट भी जारी हो चुका है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-police-arrested-7-criminals-dynamite-recovered/">कोडरमा:

पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, डायनामाइट बरामद

जान से मारने की धमकी

कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी बावजूद अनुसंधानकर्ता एएसआई रामस्वरूप यादव उनलोगों को गिरफतार नहीं कर रहे हैं. सभी आरोपी बेखोफ म घूम रहे हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. धमकी की वजह से उन्हें घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.पिंटू कुमार साव ने इस काण्ड के अनुसंधानकर्ता रामस्वरूप यादव पर बचाने का आरोप लगाया है. अभियुक्तों से मिलकर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहे. जब जब अनुसंधानकर्ता से मिलने जाते हैं तो वे डांट फटकार कर भगा देते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि परिवार को डर है कि आरोपी कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम देकर जानमाल की क्षति पहुंचा सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही