Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षकों में आक्रोश

Koderma: कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां यूपीस मोनहरीया के सहायक अध्यापक खुभलाल यादव विद्यालय से घर रहे थे, तभी ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं अध्यापक की मौत से उनके घर में व सिक्षकों के बीच मातम पसरा हुआ है. मोर्चा राज्य ईकाई सदस्य वीरेंद्र कुमार राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री से सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग की है. जिले के सभी सहायक अध्यापकों ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगोंको पूरा नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा. वहीं सभी ने डीसी से प्रेस के माध्यम से मृतक खुभलाल यादव के परिवार को सरकारी नौकरी व पांच लाख रुपए पेंशन देने की मांग की है.

इन लोगों ने की मांग

एकिकृत मोर्चा राज्य ईकाई सदस्य वीरेंद्र कुमार राय, सुभाष सिंह, सुरेश यादव, संजीव भारती, दामोदर यादव, सलीम अंसारी, वीरेंद्र साहू, प्रदीप गिरी, कैलाश राम, अमीत कुमार, विकेन्द्र सिन्हा, प्रणव मुरारी, मनोज यादव, रामू यादव, कैलाश राम, तनवीर आलम, शाकिब महमूद, पोखराज साव, शशिकांत कुमार, कृष्ण देव यादव, मनोज राणा, सुखदेव राणा, राजेश राणा, रामस्वरूप यादव, सुनील यादव, प्रकाश ठाकुर, छाया देवी, डोली गुप्ता, अनीता देवी, रीना देवी के नाम शामिल है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-senior-citizens-committee-will-soon-start-a-pilot-project-for-the-elderly/">जमशेदपुर

: वरिष्ठ नागरिक समिति बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू करेगी पायलट प्रोजेक्ट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही