Search

 
 
 

कोडरमा: छापेमारी की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह जवान घायल, एक गिरफ्तार

 

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के चुटियारो में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफिया और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया. इस हमले में छह जवान घायल हुए हैं. वहीं पुलिस के तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जयनगर स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. हालांकि जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान हमले में बाल बाल बच गये. आपको बात दें कि अवैध शराब की भट्टी संचालित होने की सूचना पर पुलिस की टीम छापेमारी की कार्रवाई करने चुटीयारो पहुंची थी. शराब भट्टा पर पुलिस टीम के पहुंचते ही हमलावरों ने समर्थकों के साथ पथराव शुरू कर दिया.

गुप्ता सूचना पर कार्रवाई करने पुहंची थी पुलिस

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के चुटीयारो में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है. जिसके बाद पुलिस टीम उक्त स्थल पर छापेमारी करने पहुंची थी. जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. हालांकि पुलिस ने हमलावर जानकी साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य हमलावरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. उसका मालिक रामेश्वर साव नाम का व्यक्ति है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान रामेश्वर साव ने ग्रामीणों को भड़का दिया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://english.lagatar.in/dhanbad-police-takes-action-against-illegal-coal-traders-huge-amount-of-coal-seized/47613/">धनबाद

: अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, भारी मात्रा में कोयला जब्त

हमलावरों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि, हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हमलावर जानकी साव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के द्वारा इस मामले में 2 सरकारी शिक्षक समेत 20 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना के दौरान रामेश्वर साव के दुकान तथा घर से बरामद 50 लीटर सफेद जार में भरा महुआ शराब चौकीदार राजेश पासवान कब्जे से लूट लिया गया. इस हमले में पुलिस बल के पुअनि कुमार शिवम, सअनि शांति भूषण, हवलदार लेखराज उरांव, हवलदार अवध किशोर दांगी, चौकीदार राजेश पासवान घायल हैं.

इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://english.lagatar.in/bermo-another-corona-infected-person-killed-in-bgh-employee-of-dvc-bokaro-thermal/47516/">बेरमो:

कोरोना संक्रमित एक शख्स की BGH में मौत, DVC बोकारो थर्मल का था कर्मचारी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही